• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

एनसीसी कैडेट्स को बताया सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की गंभीरता

Told NCC cadets the seriousness of active tuberculosis patient search campaign

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 24, 2023
in Jaunpur
0
एनसीसी कैडेट्स को बताया सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की गंभीरता
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

एनसीसी कैडेट्स को बताया सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की गंभीरता

जिला क्षय नियंत्रण इकाई ने तिलकधारी महाविद्यालय में जिज्ञासाओं का किया समाधान

जिले की 11.50 लाख आबादी में 435 टीमें खोजेंगी क्षयरोगी , 87 पर्यवेक्षक तैनात

जौनपुर,संकल्प सवेरा 24 फरवरी 2023
जिला क्षय उन्मूलन इकाई ने तिलकधारी महाविद्यालय के पीजी हाल में शुक्रवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (एसीएफ) के बारे में संवेदीकृत किया। उन्हें क्षय रोग की पहचान, विभाग की योजना के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ ही कैडेट्स की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
एसोसिएट एनसीसी आफिसर (एएनओ) डॉ जितेश सिंह ने टीम से सभी का परिचय कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। एनटीईपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक डीपीसी सलिल यादव ने कहा कि देश में हर वर्ष 27 लाख लोग क्षय रोग से प्रभावित हो रहे हैं। एक टीबी प्रभावित 10 से 15 लोगों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में देश की बड़ी आबादी क्षय रोग प्रभावित हो सकती है। इसलिए सरकार ने वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को संवेदीकृत किया जा रहा है। जनपद की 54 लाख आबादी में से 20 प्रतिशत (11.50 लाख) आबादी से नए टीबी रोगियों की खोज करने के लिए 25 फरवरी से पांच मार्च के बीच 435 टीमें सक्रिय टीबी रोगियों को खोजेंगी। 20 प्रतिशत आबादी में टीबी संभावित मरीजों की खोज के लिए मलिन बस्तियों, स्वास्थ्य केंद्र से दूरदराज इलाकों, ऐसे क्षेत्र जहां पर टीबी मरीजों, डायबिटीज और एचआईवी मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है।

लेबर मंडी , ईंट-भट्ठों आदि का चयन कर अभियान चलाया जाएगा।
एसीएफ टीमों के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए 87 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन लोगों को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, खांसी के साथ बुखार, वजन कम होना, भूख न लगना, रात में पसीना आना आदि लक्षण हैं, उनका दो सैम्पल लिया जाएगा। सैम्पल की जांच के लिए जनपद में 25 प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं। एसीएफ टीमों में क्षेत्र की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह के स्तर से 11 जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें कार्यक्रम के मूल्यांकन के लिए चेकलिस्ट दी गई है। सभी टीमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विभाग की तरफ से सारी तैयारियां पूरी हैं। एसीएफ अभियान से पूर्व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), कैमिस्ट एसोसिएशन, जिला टीबी टास्क फोर्स, जिला टीबी फोरम, जिला स्वास्थ्य शासी निकाय (डीएचएस) की बैठकों के माध्यम से भी जनपद स्तरीय अधिकारियों को संवेदीकृत कर दिया गया है। अभियान के दौरान टीमें टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार -प्रसार करते हुए पम्पलेट भी बांटेंगी। इसके पहले पुलिस बल के जवानों, होमगार्ड्स को भी संवेदीकृत किया जा चुका है।
एनसीसी कैडेट नेहा यादव ने पूछा कि टीबी से बचाव के लिए क्या बच्चों को इंजेक्शन लगता है। इस पर डीपीसी ने बताया कि इसलिए ही बच्चों को जन्म के 24 घंटे के भीतर बीसीजी का टीका लगाया जाता है, जो टीबी के अन्य अंगों तक फैलाव को रोकता है । सीनियर अंडर आफिसर सचिन यादव, अंडर आफिसर निखिल कुमार ने भी अभियान से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में सीनीयर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर एसटीएलएस राजीव श्रीवास्तव, पीपीएम राम बचन, एक्स-रे टेक्नीशियन नितिन कुमार मौर्य ने भी उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Previous Post

“रक्षक” एक शाम गुजरात पुलिस के नाम

Next Post

मुंगरा पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामियां शातिर लुटेरा को किया गिरफ्तार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मुंगरा पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामियां शातिर लुटेरा को किया गिरफ्तार

मुंगरा पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामियां शातिर लुटेरा को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.