कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

जौनपुर,संकल्प सवेरा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” के मूल भाव के अंतर्गत जौनपुर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपयोगी दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में जिला विकास कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कमल यादव सहित जिला विकास कार्यालय के निखिल श्रीवास्तव, अमरदीप चौहान, अमित शर्मा, जिला समाज कल्याण विभाग के नमन एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान लगभग 40 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं को सरलता से पहुंचाना है।












