बड़े उद्योग घराने की बेटी भाजपा नेत्री ने पति के पक्ष मे मैदान मे कूद कर चुनाव को रोमांचक बना दिया
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव पर मुख्यमंत्री समेत पूरे प्रदेश के नेताओं की निगाहें टिकी है। और वही मल्हनी की जनता की निगाहें निर्दल प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनकी पत्नी पर जा टिकी है। धनंजय सिंह के प्रचार-प्रसार की कमान एमएलसी बृजेश सिंह ने संभाल रखी है। और रणक्षेत्र में जनता को क्षेत्रीय प्रत्याशी के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है ।
निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह पर टिकी सबकी निगाहें !
प्रदेश भर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिसमें 6 सीट भाजपा के थे ।वही सपा की मल्हनी विधानसभा की सीट रही ,जो पूर्व मंत्री विधायक पारसनाथ यादव के निधन के बाद खाली हुई। इस सीट पर मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने अपनी प्रतिष्ठा लगा दी है ।भाजपा ने विधानसभा सीट को जीतने के लिए मनोज सिंह पर दांव लगाया है।
भाजपा के जहां एक और कद्दावर कैबिनेट व राज्यमंत्री से लेकर तमाम सांसद विधायक दिन रात एक किए हुए हैं । वही सपा भी यह सीट जीतने के लिए तमाम सांसद विधायक लगाए हुए हैं। बसपा भी किसी से पीछे नहीं है बसपा ने जय प्रकाश दुबे पर अपना दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारकर वोट बटोरने की जुगत में है, लेकिन मल्हनी क्षेत्र में एक बयार बही है ।
जो धनंजय सिंह को छोड़कर सभी प्रत्याशियों को बाहरी होने का राग अलाप रही हैं। बता दें कि जहां बड़े-बड़े दिग्गज नेता सपा भाजपा बसपा कांग्रेस को जिताने में जुटे हैं। वहीं मल्हनी सीट में पूर्व सांसद धनंजय सिंह निर्दल प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे हैं जो एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु ,पत्नी श्रीकंला सिंह व पूर्व विधायक राजदेव सिंह की टीम सब पर भारी होती दिखाई दे रही हैं।
धनंजय सिंह के पक्ष में एमएलएसी बृजेश सिंह प्रिंसु जीत के तिलिस्मी आंकड़े के ताने-बाने को बुनने में लगे हैं ।वह निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह के प्रचार प्रसार का कमान संभाल रखे हैं। वह विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों पर भी भारी होते नजर आ रहे हैं।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु की क्षेत्र में एक अलग पहचान है।
जो मृदुभाषी के साथ-साथ एक मददगार व्यक्तित्व के रूप में अपने को स्थापित कर चुके हैं ।धनंजय सिंह व प्रिंसु सिंह की एक नायाब जोड़ी मानी जा रही है ।जो कोई भी करिश्मा कर दिखाने का माद्दा रखती है। प्रिंसु जहां करंजकला, बक्सा, सिकरारा , सिरकोनी ब्लाक के गांवो की कैपनिंग कर रहे है।
प्रतिदिन 50 से 60 गांव मे घर घर भ्रमण कर मतदाताओं से उनकी समस्या और उनके दुख सुख को बांटते हैं। निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
प्रिंसु के साथ-साथ पत्नी श्रीकंला सिंह भी अनोखा मिशाल पेश कर रही हैं, जो धूल मिट्टी में खेलते बच्चों को गले लगाने से नहीं चूकतीहै, वही रसोइए में जमीन पर बैठकर दलित के घर रोटी बेलने से भी परहेज नहीं करती हैं। श्रीकलां सिंह की व्यक्तित्व प्यार पर महिलाएं काफी प्रभावित है। पिता राजदेव सिंह बेटे के पक्ष में जनता से मतदान की अपील कर रहे हैं।
सूत्रों की माने तो निर्दल प्रत्याशी क्षेत्रीय होने के नाते सभी प्रत्याशी पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। इस बारे में धनंजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव मल्हनी की जनता लड़ रही है, लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है ।उन्होंने कहा कि मेरे सभी मतदाता ही स्टार प्रचारक हैं ,और वह मुझे चुनाव जिता कर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।