जौनपुर में 2 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जौनपुर, संकल्प सवेरा। रोटरी क्लब जौनपुर के तत्वावधान में आगामी 2 अक्टूबर 2026 को निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन नीलदीप एकेडमी, यूनियन बैंक के पास, सीहीपुर-मछलीशहर रोड, जौनपुर में किया गया है।
शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श किया जाएगा।
शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, नेत्र रोग, त्वचा रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, दंत चिकित्सा, हृदय रोग, ईएनटी तथा शल्य चिकित्सा सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच भी की जाएगी। रोटरी क्लब के प्रदीप सिंह सफायर ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाने की अपील की गई है।












