अजय राय हत्याकांड: अभियुक्त संजय राय से हुई जिरह
अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर की तारीख तय की
जौनपुर, संकल्प सवेरा लालगंज (आजमगढ़) के ब्लॉक प्रमुख अजय राय हत्याकांड में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे)-6 सुरेंद्र प्रताप भादौरिया की अदालत में अभियुक्त संजय राय से जिरह की गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर की तारीख तय की है।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, आश्रय सिंह और संजय सिंह मौजूद रहे। अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।
अजय राय की हत्या साल 2003 में गोली मारकर की गई थी। इस मामले में भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना, अखंड प्रताप सिंह, अपील यादव और भूत सिंह समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड की सुनवाई लंबे समय से अदालत में चल रही है।
अदालत में सुनवाई के दौरान अभियुक्तों के वकीलों ने मामले से जुड़े तथ्यों पर जिरह की।












