बदलापुर! महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह ने कोतवाली में किया ! उस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस संध्या तिवारी को महिलाओं ने दो शिकायती पत्र सौंपा! ग्राम बलुआ निवासी गीता देवी ने मारपीट से सम्बंधित तथा द्रोपती पत्नी छोटेलाल ने छेड़खानी से सम्बंधित प्रार्थना पत्र महिला हेल्प डेस्क प्रभारी को सौंपा !
प्रभारी ने शिकायत करने वाली महिलाओं को डेस्क प्रभारी ने उन महिलाओं को शिकायती पत्र की रिसीविंग भी दिया! उद्घाटन के दौरान विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि अब थानों में महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए महिला अधिकारी समस्या सुनेंगी!
थाने से समस्या की रिसीव स्लिप मिलेगी
उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सीएम योगी ने सभी थानों में महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की है! पहले पुलिस अधिकारियों के सामने महिलाएं अपनी समस्याओ को पुरुषों से बताने से घबराती थी, लेकिन महिला हेल्प लाइन की शुरुआत से अब ये समस्या नही आएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक देवी वर सहित स्टाफ के पुलिस कर्मी मौजूद थे!