राज्यमंत्री ने जनसंपर्क कर बताई सरकार की उपलब्धियां
संकल्प सवेरा खेतासराय | जौनपुर विधानसभा चुनाव-2022 का ऐलान होने से पहले बीजेपी पूरी तरह चुनावी मूड में दिखने लगी है। मंगलवार को आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई।
राज्यमंत्री श्री यादव खेतासराय बाजार के दक्षिणी छोर पर पहुंचे। यहां से पैदल चलकर पूरे बाजार में एक एक दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियों का विवरण पत्रक दिया। इस दौरान लोगों से 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए आग्रह किया। राज्यमंत्री ने सड़क के दोनों पटरियों के दुकानदारों, ठेला, खुमचे
वालों से एक एक करके संपर्क किए। साथ में चल रहे पार्टी कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे। इस दौरान उनके प्रतिनिधि अजय सिंह, मंडल अध्य धर्मेंद्र मिश्रा, डा.रामसूरत बिंद, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, संजय कुमार विश्वकर्मा, उपेन्द्र मिश्र समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रहे।