• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

कोरोना टीकाकरण के लिए युवाओं के घर के नजदीक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

210 क्लस्टरों में बंटेगा जिला, 20 से 25 हजार की आबादी पर बनेगा एक क्लस्टर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 17, 2021
in Jaunpur
0
कोरोना टीकाकरण के लिए युवाओं के घर के नजदीक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कोरोना टीकाकरण के लिए युवाओं के घर के नजदीक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम
210 क्लस्टरों में बंटेगा जिला, 20 से 25 हजार की आबादी पर बनेगा एक क्लस्टर
राजस्व ग्रामवार, सरकारी स्कूल, पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा टीकाकरण
संकल्प सवेरा,जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग युवाओं को कोरोना से लड़ने में सक्षम बनाने के लिए उनके घर के नजदीक पहुंच कर कोविड-19 टीकाकरण कराएगा। इसके तहत जिले के सभी ब्लाकों में 20 से 25,000 की आबादी पर क्लस्टर बनाया जाएगा

और ब्लाक की सभी टीकाकरण टीमें दो से तीन दिन तक एक क्लस्टर में राजस्व ग्रामवार टीकाकरण का कार्य करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ राकेश कुमार ने बताया –

इस टीकाकरण कार्यक्रम में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभार्थियों को उनके घर के नजदीक सरकारी स्कूल, पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया – इस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभार्थियों को उनके घर के नजदीक सरकारी स्कूल, पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभार्थियों को इन टीकाकरण केंद्रों पर केवल आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक लेकर जाना होगा। स्वास्थ्यकर्मी सभी लाभार्थियों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके टीका लगाएंगे।

इन लोगों को अलग से आनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए जिले के हर ब्लाक में 10 से 12 क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में स्लम एरिया तथा कम कवरेज वाले वार्ड को क्लस्टर बनाया जाएगा।

इस तरह से जिले में कुल 210 क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। टीकाकरण की यह वृहद कार्य योजना जिले में शुरू कर दी गई है। 21 जून से 30 जून तक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिले के 07 ब्लाकों में क्लस्टर टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जिले के 07 ब्लाक मड़ियाहूं, रामनगर, रामपुर, बरसठी, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर और सुजानगंज पायलट प्रोजेक्ट में लिए गए हैं। जहां 21 से 30 जून तक क्लस्टर टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह टीकाकरण का कार्य जिन राजस्व गांवों में शुरू होगा वहां पर तीन दिन पहले से मोबलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मोबलाइजेशन तथा लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए ग्राम प्रधान, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदार, लेखपाल, ग्राम सचिव, नेहरू युवा केंद्र के लोग, यूनीसेफ के ब्लाक मोबलाइजिंग कोआर्डिनेटर (बीएमसी) की टीम तीन दिन पहले राजस्व गांवों में लोगों को कोरोना के टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।

पायलट प्रोजेक्ट समाप्त होते ही पूरे जिले में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक इसी प्रकार टीकाकरण करते हुए 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी लाभार्थियों का टीकाकरण पूर्ण किया जाएगा।

Previous Post

महात्मा गांधी ने जनसंपर्क से सभी वर्गों को जोड़ा- डॉ स्मिति

Next Post

टीकाकरण कार्य में प्रगति कम होने से भड़के डीएम , माँगा स्पष्टीकरण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
टीकाकरण कार्य में प्रगति कम होने से भड़के डीएम , माँगा स्पष्टीकरण

टीकाकरण कार्य में प्रगति कम होने से भड़के डीएम , माँगा स्पष्टीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.