विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा का टिकट मिलने पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए पूर्व सांसद लोकसभा, पूर्व सदस्य विधान परिषद (MLC) एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर को उम्मीदवार घोषित किया है।
विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उन्हें फोन कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान कहा कि विद्यासागर सोनकर का राज्यसभा के लिए चयन जौनपुर जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सोनकर ने लंबे समय से संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। यह केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि जौनपुर की धरती और यहां के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक के लिए गौरव का क्षण है।”उन्होंने यह भी कहा कि वह विद्यासागर सोनकर के नामांकन के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे और इस महत्वपूर्ण अवसर के सहभागी बनेंगे।












