राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर जौनपुर में 9 अक्टूबर को निकलेगी भव्य स्वागत जुलूस
सिंगरामऊ सीमा पर सायं 5:00 बजे कार्यकर्ताओं द्वारा होगी भव्य अगवानी
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन के बाद चौकिया धाम दर्शन को निकलेगा जुलूस
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री विद्यासागर सोनकर जी के पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रथम जनपद आगमन पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं कार्यक्रम मां शीतला चौकिया धाम होते हुए यात्रा का विशाल आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 5:00 बजे जनपद की सीमा सिंगरामऊ बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय सांसद महोदय की अगवानी के साथ होगी।
अगवानी के पश्चात सर्वप्रथम बदलापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं कुल्हनामऊ में भगवान परशुराम जी की प्रतिमाओं पर कार्यकर्ताओं संग पुष्पार्चन व माल्यार्पण किया जाएगा।
बंधन वाटिका से ‘चौकिया धाम यात्रा’ का भव्य शुभारंभ:
महापुरुषों को नमन करने के उपरांत सायं 6:30 बजे नगर स्थित बंधन वाटिका (निकट बालू मंडी, मड़ियाहूं रोड) से यह कार्यक्रम एक भव्य मां शीतला चौकिया धाम यात्रा के रूप में प्रारंभ होगा।
यात्रा का निर्धारित मार्ग एवं दर्शन-पूजन:
यह पवित्र चौकिया धाम यात्रा बंधन वाटिका से प्रारंभ होकर पॉलिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, ऐतिहासिक शाही पुल, चहारसू तिराहा, कसेरी बाजार, कोतवाली हनुमान मंदिर, सुतहट्टी और भंडारी स्टेशन होते हुए सिद्धपीठ मां शीतला धाम चौकियां पहुंचेगी।
धाम में सांसद महोदय कार्यकर्ताओं संग मां शीतला के दर्शन-पूजन एवं विशेष प्रार्थना कर क्षेत्र व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
तत्पश्चात यात्रा कुत्तूपुर होते हुए सुक्खीपुर स्थित सांसद जी के निज आवास पर पहुंचकर संपन्न होगी।
जगह-जगह पुष्पवर्षा व स्वागत की तैयारियाँ:
सांसद जी के प्रथम आगमन व चौकिया धाम यात्रा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पूरे मार्ग में तोरण द्वार सजाए गए हैं तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियाँ की गई हैं।
उपस्थिति की अपील:
भारतीय जनता पार्टी, जनपद जौनपुर की आयोजन समिति ने समस्त सम्मानित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं जनसामान्य से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक चौकिया धाम यात्रा एवं स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाएं।
निवेदक:
समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण
भारतीय जनता पार्टी, जनपद जौनपुर (उ.प्र.)












