• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

FD of virtue: Unique initiative of district administration for destitute cattle.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 25, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

गोवंश सेवा, भूसादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे जनपदवासी

दानदाता अर्जित कर रहे पुण्य की एफ०डी०

मानवीय संवेदना का परिचय: बेसहारा पशुओं के भरण-पोषण हेतु जिलाधिकारी की अपील

जौनपुर , संकल्प सवेरा 25 अप्रैल, 2026 – जनपद में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं उनके भरण-पोषण हेतु चलाए जा रहे विशेष भूसा दान अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल की गई है।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने गोवंश के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भूसा दान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने वाले संभ्रांत जन, कृषक, जिन्होंने विभिन्न गोशालाओं में भूसा दान देकर निराश्रित गोवंश के संरक्षण और भरण पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनका आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से गोवंश के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, किंतु जनसहयोग के माध्यम से अतिरिक्त संसाधन प्राप्त होने पर उनके बेहतर पोषण एवं देखभाल में सहायता मिलती है।
इसी क्रम में इस वर्ष भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्वेच्छा से भूसा दान करने वाले दानदाताओं को “पुण्य की एफडी” के रूप में एक प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। इस अभिनव पहल की सराहना मुख्य सचिव महोदय द्वारा भी की गई है।

जिलाधिकारी ने दान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में परोपकार की भावना को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने महान संत गोस्वामी तुलसीदास जी के दोहे तथा अपने स्वयं के शब्दों को पिरोकर रचित काव्य-
”तुलसी पंछिन के पिए, घटे न सरिता नीर ।
दान दिये धन ना घटे, जो सुहाय रघुवीर।
दान दिए धन ना घटे, मिले पुण्य असीम।
आओ मिल करे चोकर भूसा दान, नित गोवंश के कल्याणार्थ।*
मिले “पुण्य की एफ.डी.”, काम आये नित जीवन काल,
*काम आये नित जीवन काल”।।
का उल्लेख करते हुए बताया कि दान करने से धन में कोई कमी नहीं आती, बल्कि इससे असीम पुण्य की प्राप्ति होती है। जिस प्रकार नदी का जल सभी जीवों द्वारा उपयोग किए जाने पर भी कम नहीं होता, उसी प्रकार दान देने से व्यक्ति की समृद्धि कम नहीं होती।
अभियान के अंतर्गत नागरिकों से अपील की गई है कि वे निराश्रित गोवंश के कल्याणार्थ अधिक से अधिक भूसा दान देकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और “पुण्य की एफडी” प्रमाण पत्र प्राप्त करें। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि आमजन अपने घरों के आसपास पशु-पक्षियों के लिए जल एवं दाना की व्यवस्था कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दें।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद जौनपुर के कृषि भवन स्थित गौशाला में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट द्वारा 18 क्विंटल भूसा दान किया गया, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी को “पुण्य की एफडी” प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अब तक जनपद में 10000 क्विंटल से भी अधिक भूसा दान के माध्यम से संग्रहित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी द्वारा पुनः सभी दानदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की गई है।

Tags: AKSHARMAMINISTERCmyogiaaditynathJaunpur AksharmaJaunpursankalpsaveraSankalpjaunpur
Previous Post

…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

Next Post

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

April 25, 2026
पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

April 25, 2026
…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

April 25, 2026
पुस्तकालय ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक-जस्टिस आर. के. अग्रवाल

पुस्तकालय ही विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक-जस्टिस आर. के. अग्रवाल

April 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

April 25, 2026
पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

April 25, 2026
…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

…मेरी आँख की तो वह भी सरकारी नल हो गयीं थी।” बेहोश जौनपुरी

April 25, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

जिलाधिकारी ने अच्छे फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे वी.एल.ई.को किया सम्मानित 

April 25, 2026
पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

पुण्य की एफडी: निराश्रित गोवंश के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल

April 25, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.