• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Purvanchal News

आवश्यकता अनुरूप हो शिक्षाः प्रो. निर्मला एस. मौर्य कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 11, 2020
in Purvanchal News
0
आवश्यकता अनुरूप हो शिक्षाः प्रो. निर्मला एस. मौर्य कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विकसित देशों ने अपने गुरु का सम्मान कियाः प्रो. राजा राम यादव 

शिक्षा सामर्थ्य बनाने वाली होनी चाहिएः प्रो. कल्पलता पाण्डेय 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को नई शिक्षा नीति 2020 : चुनौतियां एवं अवसर विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, बीज वक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.डॉ. राजाराम यादव ने कहा कि प्राचीन काल में गुरुकुल शिक्षा कि धारणा थी  इसमें गुरु श्रेष्ठ माना जाता था, जो विकसित देश है वह अपने गुरु के सम्मान के चलते ही आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को स्वायत्तता दिए बगैर रोजगार के अवसर सृजित नहीं किए जा सकते। हमारा देश गांवों का देश है हमारी आवश्यकता अन्य देशों से अलग है इस शिक्षा नीति में इस बात का ध्यान रखा गया है जो कि विद्यार्थियों को देश के अनुरुप तैयार कर सकेगी।

इस अवसर पर वेबिनार की मुख्य संरक्षक एवं कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है। पहले शिक्षा की जगह विद्या शब्द का प्रयोग होता था। शिक्षा विद्या का ही एक अंग है।विद्या मनुष्य में संस्कार और विनम्रता पैदा करती है। नयी शिक्षा नीति 2020 में विद्या की विशेषता को शामिल किया गया है। शिक्षा सहज सरल और सस्ती हो यह चुनौती है। शिक्षा बीच में छोड़ने पर‌ विद्यार्थी को सर्टिफिकेट मिलेगा, जो उनके लिए अवसर प्रदान करेगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय ने कहा कि धर्म के अनुरूप आचरण ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने धर्म  को  विस्तार से परिभाषित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि इसका मतलब विद्यार्थी में सामर्थ्य पैदा करना होता है। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी को जिज्ञासु, सृजनशील, संवेदना और सामर्थ्यवान बनाने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के पश्चिमीकरण पर गोखले से लेकर गांधीजी ने चिंता जताई थी। नई शिक्षा नीति में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, अपनी भाषा  और भारतीयता का बोध है जो देश को विश्वगुरु बनाने में सहायक होगी। इसलिए इस शिक्षा नीति के ड्राफ्ट में विद्यार्थी के अनुरूप उसकी शिक्षा और खासतौर से देशज की बात की गई है। उन्होंने कहा कि योग्य शिक्षकों  का होना भी एक चुनौती है | 

वेबिनार के अध्यक्ष प्रोफेसर बीबी तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम का संचालन सहअध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। अतिथियों का परिचय डॉ. राज कुमार,  नीतेश जायसवाल,  रामनरेश यादव ने कराया। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया।

इस अवसर पर जननायक वि वि . बलिया से प्रो निशा राघव , पू वि वि से प्रो अशोक  कुमार  श्रीवास्तव.  देवराज , अविनाश पाथीडकर, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. देवराज सिंह, डा. संदीप सिंह, डा. प्रमोद यादव, डा. मनीष गुप्ता, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. अजीत सिंह, कृष्ण कुमार, सुश्री  त्यागी, डा. आलोक दास समेत विश्वविद्यालय के संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं कई शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Previous Post

तदर्थ शिक्षकों को बेमौत मरने नहीं देंगे:चेतनारायण सिंह

Next Post

सेन्ट-गोबेन जोयोप्रोक व गुजरात सरकार ने सूरत की अस्पताल को कोविड-19 युनिट में करेगा तब्दील

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने सेल्फी लेते खुद के सिर में मारी गोली, मौत

सेन्ट-गोबेन जोयोप्रोक व गुजरात सरकार ने सूरत की अस्पताल को कोविड-19 युनिट में करेगा तब्दील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

May 5, 2026
बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

May 4, 2026
देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव

देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव

May 4, 2026
सैमुअल पॉल एन जौनपुर के नए डीएम बने

सैमुअल पॉल एन जौनपुर के नए डीएम बने

May 4, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

May 5, 2026
बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

May 4, 2026
देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव

देश में भाजपा लहर चल रही है — राजेश श्रीवास्तव

May 4, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

शोक संवेदना व्यक्त करने प्रयागराज पहुंचे कृपाशंकर सिंह

May 5, 2026
बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई

May 4, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.