अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
-बाजार से घर जाते समय रास्ते में हादसा
–सरायख्वाजा,संकल्प सवेरा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित हडहीं गांव निवासी प्रतिभाशाली किसान ब्रह्मदेव सिंह सरदार की बुधवार रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ज्ञातव्य है कि किसान ब्रह्मदेव सिंह सरदार बुधवार रात नौ बजे इटौरी बाजार से बाइक से घर जाते समय गांव के पास शारदा सहायक नहर लालगंज राजवाहा की पुलिया पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन से टकराते हुए सड़क पर गिर पड़े जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर मारकर अज्ञात वाहन फरार हो गया। दुर्घटना की खबर पाकर गांव के लोग जुट गए और घायल किसान ब्रह्मदेव सिंह सरदार को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से रात में चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए टामा सेंटर वाराणसी भेजा लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के पुत्र मनोज कुमार सिंह ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।













