एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को किया गिरफ्तार
बदलापुर ,संकल्प सवेरा,जौनपुर। एंटी करप्शन टीम ने गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे कानूनगो को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही प्रकरण की जानकारी तहसील परिसर मे मिली तहसील में हड़कंप मच गया।
बदलापुर थाना क्षेत्र के ही सुभाष चंद निगम ने एंटी करप्शन विभाग में लिखित सूचना दिया था कि तहसील के लेखपाल सुभाष चंद सरोज एक काम करने के लिए उनसे 5 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। ऐंटी करप्शन टीम ने नोटों पर केमिकल लगाकर निगम को दिया और योजना के तहत निगम ने जैसे ही नोट कानूनगो को पकड़ाया वैसे ही तुरंत टीम ने उसे धर दबोच लिया।
अपने को फसता हुआ देखकर कानूनगो इधर उधर की पैतरेबाजी करने लगा लेकिन टीम ने उसकी एक भी नहीं सुना। टीम द्वारा पकड़े गए कानूनगो को बक्शा थाने पर ले आया गया है। ऐंटी करप्शन टीम द्वारा कानूनी लिखा पढी थाने पर ही की जा रही है।