लोगों का जुनून बना कृपाशंकर सिंह का पौधरोपण अभियान
जिलाधिकारी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संकल्प सवेरा, जौनपुर। पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में इनका विशेष योगदान रहता है। इसी भावना को लेकर जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री कृपाशंकर सिंह के 73वे जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह मित्र मंडल ने जय हिंद इंटर कॉलेज मरगुपुर तेजी बाजार बक्सा में बृहद पौधरोपण व पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉदड़ रहे। जन्मदिवस पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्यविकास अधिकारी ने ग्रामीणों को पौधे विपरीत किया तथा पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। आगे
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने कहा कि सभी युवा अपने-अपने स्तर पर पौधारोपण में आगे आएं तभी पर्यावरण को जल्दी बचाया जा सकता है।
मुख्यविकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी संभाल करे।
समाजसेवी श्याम राज सिंह ने कहा कि विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा भी हमें ही भुगतना पड़ रहा है। इसे संरक्षित करना होगा। भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि सभी पौधारोपण के लिए आगे आएं और जौनपुर को हरा- भरा बनाएं।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, राघवेन्द्र कुमार सिंह छात्र नेता, विकास कुमार सिंह, महामंत्री भाजपा, विकास कुमार यादव प्रधान,ऐपी प्रधान, श्यामराज सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य,धीरज यादव, राघवेन्द्र कुमार सिंह सेक्टर संयोजक, अन्नू सिंह, बाबा प्रधान, क्षेत्र के सभी प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य आल्हा सम्राट फौजदार सिंह रहे। अंत में सभी ने केक काटकर कृपा शंकर सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया।