मछलीशहर । स्थानीय नगर के कजियाना मोहल्ला निवासी एक युवक 15 जुलाई को सऊदी अरब से आया था। 14 दिन होम क्वारन टाइन के बाद कल जिला अस्पताल पहुंच अपना कोरोना टेस्ट करवाया। बुधवार को उक्त युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के सूचना मिलते ही मोहल्ले में दहशत फैल गई। इसी तरह नगर के कृपा शंकर मोहल्ले के एक सोनार मुस्तफाबाद में अपनी सर्राफा की दुकान चलाता है। बाजार में मंगलवार को लगे कैम्प में उसने अपना सैम्पल दिया था। आज उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। युवक के अनुसार रोग का कोई सिम्पटम नही होने कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें घर मे ही आइसोलेट कर दिया गया है।












