चीनी सामानों का बहिष्कार करने के लिये लोगों से की गई अपील
सुजानगंज (जौनपुर) देश के सैनिकों को कायरतापूर्ण ढंग से मारने एवं देश के खिलाफ षडयंत्र कर रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का शुक्रवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्य समिति सदस्य अभिनव सिंह अंकुर के नेतृत्व में पुतला दहन कर कार्यकर्ताओ ने मुंगरा बादशाहपुर रोड से बस स्टैंड तक एक रैली भी निकाली। चीन मुर्दाबाद एवं चीनी सामानों के बहिष्कार के नारे भी लगाये गए। बस स्टैंड पर पुतला जलाया गया। भारत माता की जय एवं चीन मुर्दाबाद के नारों से क्षेत्र गूँज उठा। अभिनव सिंह अंकुर ने कहा कि चीन के सामानों का बहिष्कार ही देश के शहीद सैनिकों की श्रद्धांजलि होगी। गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन भी व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगो ने चीनी सामान के बहिष्कार की शपथ भी ली। मनोज सिंह रिंकू, दिलीप शर्मा, महेंद्र बिन्द, उमेश सिंह, अमन सिंह मोनू, बृजभूषण दुबे, हरिकेश, मनोज उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा जल संरक्षण अध्यक्ष झल्लूराम पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय महाविद्यालय पर बीती शाम शहीद हुए वीर सैनिकों के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जहां पर जिला प्रभारी योगी संजय सिंह जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार सिंह .आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।