कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली कर रही है। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर केन्द्र सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर कर रही है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इसके लिए उतने ही जिम्मेदार होंगे जितना कि भाजपा-आरएसएस के अहंकारी और झूठ बोलने वाले नेता।
– प्रियंका गांधी ने कहा, मैं इस देश के प्रत्येक नागरिक से कहना चाहती हूं कि अपनी आवाज उठाएं। तुम इस देश से प्यार करो, इसकी आवाज बनो। यदि हम अपनी आवाज नहीं उठाते हैं, तो इन परिस्थितियों में भी भय और झूठ के अंधेरे में वापस रहें और शांत रहें, तो हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा।
– ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अच्छे दिन आज कच्चे साबित हो चुके हैं। तुम्हारी फाइल में फाइल का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे है और किताबी है।
– प्रियंका गांधी ने कहा, ये कैसा देश है? यह देश प्रेम और अहिंसा का देश है। यह देश अच्छाई और सच्चाई का सपना है। यह देश लोकतंत्र को शक्ति देने वाला है। हमें इस देश को बचाना है।
– प्रियंका गांधी ने जब मैंने उन्नाव की पीड़ित परिवार की एक छोटी सी बच्ची से पूछा कि बड़ी होकर तुम क्या बनोगी तो पहले तो उसने कुछ नहीं किया लेकिन बाद में उसने कहा कि जो वकील से बड़ा होता है। यानी वह जज बनना चाहती है। जो आज अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे, वो इतिहास में कायर कहलाएंगे।
– प्रियंका गांधी ने कहा कि हर बस स्टॉप, हर अखबार पर दिखता है। असलियत ये है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज है। बीजेपी है 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। बीजेपी है तो चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है।
– महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। विभाजनकारी कानून से देश खतरे में है: प्रियंका
– ये रैली देश को बचाने के लिए है। GPD पाताल पर आ गई है: प्रियंका- प्रियंका गांधी ने कहा, बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज मुमकिन है