एकता कपूर का सबसे पॉपुलर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की एक्ट्रेस सोन्या अयोद्धया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इनकी एक्टिंग के दर्शक कायल हुए हैं। इन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर हर्ष सिमोर के साथ जयपुर में शादी की है। इस दौरान टीवी की दुनिया के कई सितारे मौजूद रहे। राजस्थानी लुक में सोन्या बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। पालकी में बैठे उनकी एंट्री हुई। इन्होंने इस दौरान ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था। वहीं पति हर्ष ने व्हाइट कलर की शेरवानी कैरी की थी।
इसमें ‘कसौटी जिंदगी की 2’ की एक्ट्रेस और दोस्त एरिका फर्नांडीस भी शरीक हुईं। सोशल मीडिया पर सोन्या की ग्रैंड शादी की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। सोन्या की हर्ष संग मुलाकात और रिलेशनशिप की बात करें तो ये एक-दूसरे से कमर्शियल शूटिंग के दौरान मिले थे। पहली मुलाकात में सोन्या ने हर्ष को स्पॉटब्वॉय समझ लिया था। दरअसल, हर्ष शूट के दौरान सोन्या को प्रॉप पकड़ने में मदद कर रहे थे जिसके चलते ये गलतफहमी दोनों के बीच आई। इस पर उन्हें लगा कि वे स्पॉटब्वॉय हैं। इसी के चलते उन्होंने स्पॉट दादा भी बुलाया। बाद में उन्हें पता चला कि वे क्रू के मेंबर ही नहीं हैं और वे सिर्फ उनकी मदद कर रहे थे।