केराकत ब्लाक क्षेत्र के हूरहुरी गांव में बनने वाले फायर स्टेशन की भूमि का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी ने मंत्रोच्चार के बीच हवन और नारियल फोड़कर पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक शिलापट का अनावरण भी किया। पण्डित सीताराम शुक्ला ने मंत्रोच्चार किया।
इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक दिनेश चौधरी ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में स्वयं द्वारा क राए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि यह फायर स्टेशन अगले एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमरनाथ और संचालन बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ नृपेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर एसपी अशोक कुमार, ध्रुव कुमार सिंह, दीपक सिंह, दीपक सिंह मंटू, अभिमन्यु सिंह, फतेह बहादुर सिंह, श्याम प्रकाश सरोज, माधुरी गुप्ता, सोनिया गिरि, रामसमुझ आदि थे।