मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने किया एक सप्ताह के भीतर खुलासा
विगत 26 मई की रात सन्दिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में हुई थी सचिन पटेल की मौत
संकल्प सवेरा,मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सोहासा में विगत 26 मई की रात सन्दिग्ध परिस्थितियों में अपनी ससुराल आए सचिन पटेल की मौत के मामले का स्थानीय पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बताते हैं कि स्थानीय क्षेत्र के पंवारा थानान्तर्गत ग्राम गौहानी निवासी सचिन पटेल पुत्र राज बहादुर पटेल उम्र लगभग 27 वर्ष की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहासा गाँव निवासी लल्लन पटेल की पुत्री सुमन से हुआ था । शादी के बाद से ही सुमन ससुराल में अक्सर झगड़ा झन्झट करके अपने मायके सोहासा में ही रहती थी उसे एक 4 साल का पुत्र सिद्धार्थ व एक डेढ़ माह का नवजात शिशु है । विगत 26 मई को सचिन अपनी ससुराल सोहासा आया था जहाँ उसकी सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी । सचिन की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने के कारण होना जाहिर होने पर पुलिस ने अपनी जाँच उसकी पत्नी पर केन्द्रित कर दिया तो चौकाने वाली जानकारी सामने आयी । प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने जब मृतक सचिन की पत्नी सुमन से कड़ाई से पूछताछ किया तो वह टूट गयी । सुमन ने बताया कि उसने पड़ोस के ही निवासी रिश्ते में चाचा ज्ञान प्रकाश उर्फ साहब लाल पटेल पुत्र भगौती प्रसाद और उसके रिश्तेदार प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थानान्तर्गत ग्राम गौहानी निवासी सन्त लाल वर्मा पुत्र चौथी लाल वर्मा के साथ मिलकर सचिन को पहले खूब शराब पिलाया फिर उसका मुँह दबा कर हत्या कर दिया । लोगो को शक न हो इसके लिए बीमारी बा बहाना बनाकर अस्पताल भी ले गए । पुलिस ने सुमन से मिली जानकारी के आधार पर बुद्धवार को सुबह प्रयागराज मार्ग पर स्थित
पुरऊपर नहर की पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर तीनो को जेल भेज दिया । आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह , हेड का0 पवन दुबे , का0 सुनील यादव , का0 चन्द्र प्रकाश यादव , महिला का0 आकृति त्रिपाठी शामिल रही ।












