आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बच्चों ने निकली तिरंगा यात्रा
उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचंद जी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में निकाली तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा को उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचंद जी महाविद्यालय के प्रबंधक रविन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
संकल्प सवेरा, गौराबादशाहपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचंद जी महाविद्यालय पिलखीनी गौराबादशाहपुर जौनपुर के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जय हिंद, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। उन्होंने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा की देश 75वा वर्ष पूर्ण करने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी की रक्षा करने के लिए हमें शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर देश प्रेम की भावना जागरूक करनी होगी। बच्चे देश के भविष्य हैं, आने वाले समय में उन्हीं के हाथ देश की बागडोर होगी। ऐसे में उन्हें अभी से तैयार रहना होगा।
बच्चों ने विद्यालय के मुख्य गेट से नारे लगाते हुए चल पड़े। प्रमुख चौराहों और बाजारों में भ्रमण करते हुए उन्होंने स्थानीय नागरिकों में जोश भरा। हाथ में तिरंगा लेकर वे ऊंचे स्वर में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद जैसे नारे लगा रहे थे।
यात्रा को देख सड़क से गुजरने वाले लोग भी उनके उत्साह को देख रुक जा रहे थे। बच्चों ने सड़क के किनारे पड़ने वाले घरों और बाजारों में लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।