• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बुखार पीड़ित छात्र को धूप में घंटों खड़े रखा, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

The student suffering from fever was kept standing in the sun for hours, his health deteriorated and he died; Case registered against the principa

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 10, 2023
in Jaunpur
0
बुखार पीड़ित छात्र को धूप में घंटों खड़े रखा, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; प्रधानाचार्य पर केस दर्ज
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बुखार पीड़ित छात्र को धूप में घंटों खड़े रखा, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

संकल्प सवेरा,जौनपुर जिले के बंधवा बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र की शनिवार शाम स्कूल से लौटते समय गेट पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर दो घंटे सड़क जाम कर दिया। इस मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेमरहो गांव निवासी आयुष सरोज (16) पुत्र हीरालाल सरोज कंचन बालिका इंटर कॉलेज बंधवा बाजार में पढ़ता था। शनिवार शाम करीब चार बजे स्कूल बंद होने पर वह साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह स्कूल की गेट पर पहुंचा तभी गिर गया। स्कूल प्रशासन ने परिवार के लोगों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले आयुष की मौत हो गई। परिजन स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हो उठे।
परिजनों का आरोप रहा कि आयुष बुखार से पीड़ित था। उसने प्रधानाचार्य से छुट्टी मांगी थी लेकिन घर न जाने देकर उसे स्कूल परिसर में घंटों खड़ा कर दिया गया। इससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। छुट्टी होने पर घर के लिए साइकिल से निकला और स्कूल गेट पर ही गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आयुष को अगर समय पर छुट्टी मिल जाती तो ऐसी घटना नहीं होती
नाराज लोगों ने शाम छह बजे बंधवा बाजार तिराहा पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण मछलीशहर-जंघई मार्ग व बंधवा बाजार-जमालापुर मार्ग पर जाम लग गया। लोगों ने स्कूल प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मीरगंज, पंवारा, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर थाने की फोर्स बुला ली गई है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी गई।
स्कूल प्रशासन ने आरोपों से किया इनकार
उधर, विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि छात्र जब घर के लिए निकल रहा था, तभी गेट के सामने चार पहिया वाहन आ गया और वह घबराकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हुई है। सीओ अतर सिंह का कहना है कि मृत छात्र के पिता की तहरीर पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि छात्र को बीमार होने के बाद भी दो घंटे स्कूल में खड़ा कराया गया।

Previous Post

जेसीआई जौनपुर ने जल संरक्षण जागरूकता हेतु निकाली रैली

Next Post

सेवा ही परम धर्म है – फादर पी विक्टर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सेवा ही परम धर्म है – फादर पी विक्टर

सेवा ही परम धर्म है - फादर पी विक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

मई चौराहे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार 

June 22, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

98 यूपी बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप में एडीसी मेजर जनरल गौरव गौतम का आगमन

June 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

जिलाधिकारी का कोचिंग संस्थानों पर छापा, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर नोटिस के निर्देश

June 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.