जौनपुर,संकल्प सवेरा साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह ने पूरे देश में जनपद का गौरव बढ़ाया है। वे जनपद की पहचान थे। उक्त विचार नगर पालिका के पूव चेयरमैन दिनेश टंडन ने शेषपुरा मुहल्ले में क्षेम पथ के शिलापट्ट के लोेकार्पण के अवसर पर व्यक्त किया।
श्री टंडन ने कहाकि यद्यपि डा. क्षेम हमारे मध्य नहीं हैं फिर भ उनकी कविताएं सहृदय लोगों के मन मस्तिष्क में आज भ गूंजती हैं और प्रेरणा देती है। पेट्रोलियम वितरक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सफायर ने अपने उद्बोधन में कहाकि डा. क्षेम ने एक पल ही जिओ, फूल बनकर जियो, शूल बनकर ठहरना नहीं जिन्दगी जैसी कविताओं से मानवता का संदेश दिया है। उनकी स्मृति को अक्षुण्य बनाये रखना का दायित्व पूरे जनपद के लोगों का है।
उक्त अवसर पर पत्रकार ऋषि सिंह, रणंजय सिंह, राजेश मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, महर्षि सेठ, प्रदीप निषाद, शशिशेखर, शशीन्द्र प्रताप सिंह, सत्यम सिंह, पत्रकार राना सिंह, वीर प्रताप सिंह, दीपेन्दु सिंह आदि उपस्थित रहे। अ•यागतों के प्रति आभर ज्ञापन जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया।












