• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

देश की धूल भी चन्दन से कम नहीं होती,डाॅ0 श्रीपाल सिंह क्षेम के 98वें जन्म-दिवस पर विशेष

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 1, 2020
in Life Style
0
पढ़िए साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह क्षेम के जीवन से जुड़ी खास बातें | जन्म दिवस 02 सितंबर पर विशेष

साहित्य वाचस्पति डॉ. श्रीपाल सिंह क्षेम फाइल फोटो

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

युगों युगों तक निराशा   में आशा का संचार करती रहेंगी डाॅ0 क्षेम की रचनाएं

साहित्य वाचस्पति डाॅ0 श्रीपाल सिंह क्षेम के 98वें जन्म-दिवस पर विशेष

जौनपुर। एक पल ही जियो, फूल बनकर जियो, शूल बनकर ठहरना नहीं जिन्दगी। जैसी अनेक रचनाओं के प्रणेता छायावादोत्तर युग के श्रेष्ठ कवि एवं समीक्षक साहित्य वाचस्पति डाॅ० श्रीपाल सिंह क्षेम का जन्म 02 सितम्बर सन् 1922 को जनपद मुख्यालय से 10 किमी पश्चिम में स्थित बशारतपुर ग्राम में हुआ। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा जौनपुर में ग्रहण करने के पश्चात उच्च शिक्षा उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रहण की।

इलाहाबाद उन दिनों हिन्दी साहित्य का केन्द्र था। महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाणी ‘निराला‘, महीयसी महादेवी वर्मा, डाॅ० रामकुमार वर्मा, डाॅ० जगदीश गुप्त, डाॅ० धर्मवीर भारती जैसे दिग्गज साहित्यकारों से इलाहाबाद का वातावरण साहित्यिक हो चुका था। उस समय की साहित्यिक संस्था ‘परिमल‘ में सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, डाॅ0 धर्मवीर भारती, विजयदेव नारायण शाही जैसे साहित्यकार सम्मिलित थे। डाॅ0 क्षेम भी इस संस्था के महत्वपूर्ण स्तम्भ बने। नयी कविता के दौर में जब गीतों की उपेक्षा हो रही थी। तब डाॅ0 क्षेम ने उच्चकोटि के साहित्यिक गीतों की रचना करके गीतों को साहित्य में स्थापित करने का कार्य किया। डाॅ0 क्षेम के गीतों को श्रोता मन्त्रमुग्ध होकर सुनते थे।

कवि सम्मेलन के मंचों पर उनकी उपस्थिति ही कार्यक्रम की सफलता के लिये पर्याप्त मानी जाती रही। डाॅ0 क्षेम ने जहां प्रेम और श्रृंगार की रचनायें की, वहीं उन्होंने राष्ट्रीय, सामाजिक दायित्वों का भी साहित्य के क्षेत्र में कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है-जन्म की भूमि भी कुन्दन से कम नहीं होती।राष्ट्र की रागिनी वन्दन से कम नहीं होती।।आओ, चुटकी से उठा माथ से लगा लें हम।देश की धूल भी चन्दन से कम नहीं होती।।जैसी कविताओं से डाॅ0 क्षेम ने राष्ट्रीय ऊर्जा को संचारित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। नीलम तरी, संघर्ष-तरी, राख और पाटल जैसी अनेक पुस्तकों के रचयिता डाॅ0 क्षेम ने ‘कृष्ण द्वैपायन‘ जैसे उत्कृष्ठ महाकाव्य की रचना करके राष्ट्रभाषा को गौरवान्वित किया।

साहित्य वाचस्पति डाॅ0 श्रीपाल सिंह क्षेम जितने सक्षम गीतकार थे उतने ही समर्थ समीक्षक भी रहे। छायावाद की काव्यसाधना, छायावाद के गौरवचिह्न उनकी उत्कृष्ठ गद्य रचनायें हैं।उच्चकोटि के कवि एवं समीक्षक होने के साथ-साथ डाॅ0 क्षेम अत्यन्त सरल एवं उदार व्यक्ति थे। राजनीतिक लोगों से उनके अच्छे सम्बन्ध तो रहे किन्तु वे सभी दलों के राजनीतिज्ञों के प्रति समान भाव रखते थे। क्षेमस्विनी संस्था द्वारा उनके जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कवि सम्मेलनों में सभी दलों के नेता भाग लेते थे।

अनेक ऐसे अवसर देखनें में आये हैं जब भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व मंत्री रहे उमानाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कवि सम्मेलन के मंच पर विराजमान हैं तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद रहे कमलाप्रसाद सिंह मंच पर अध्यक्ष के रूप में आसीन हैं।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान डाॅ0 क्षेम की उपलब्धियों को देखते हुये उन्हें साहित्यभूषण एवं मधुलिमय के पुरस्कार से सम्मानित कर चुका है। हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग ने डाॅ0 क्षेम को साहित्य वाचस्पति की उपाधि से अलंकृत किया है। यद्यपि डाॅ0 क्षेम आज हमारे बीच नहीं है फिर भी उनकी रचनायें युगों-युगों तक निराशा में आशा का संचार करती रहेंगी।

Previous Post

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस अनुसूचित विभाग का प्रदर्शन

Next Post

छात्रनेता शान्तनु सिंह “ईशू” ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
छात्रनेता शान्तनु सिंह “ईशू” ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन

छात्रनेता शान्तनु सिंह "ईशू" ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बनें सहभागी: राज्यपाल

July 27, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

July 29, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

पर्यावरण संरक्षण मे जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह

July 30, 2026
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपूत, डोभी के विकास पर हुई चर्चा

July 30, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.