• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

अंतिम संस्कार की जगह गंगा की रेती में दफनाए जा रहे शव

गंगा किनारे घाटों का आलम ये है कि अब शव दफन करने की जगह भी नहीं बची है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक माह में तीन सौ से ज्यादा शव यहां अंतिम संस्कार के लिए आये हैं. अधिकतर शवों को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया जाता है.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
May 13, 2021
in Uttar Pradesh
0
अंतिम संस्कार की जगह गंगा की रेती में दफनाए जा रहे शव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

उन्नाव,संकल्प सवेरा. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण  बहुत ही तेजी से फैल रहा है. जिसका असर अब गंगा किनारे के घाटों पर देखने को मिलने लगा है. गंगा के किनारे बड़ी संख्या में शवों  का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. लकड़ियों और पैसों की कमी की वजह से लोग शवों का जलाकर अंतिम संस्कार करने के बजाय दफना कर अंतिम संस्कार कर रहे हैं. गंगा किनारे घाटों का आलम ये है कि अब शव दफन करने की जगह भी नहीं बची है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक माह में तीन सौ से ज्यादा शव यहां अंतिम संस्कार के लिए आये हैं. अधिकतर शवों को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया जाता है. जिस कारण घाट के किनारे अब शव दफनाने के लिए जगह नही बच्ची है. ऐसा हाल उन्नाव के दो घाटों बक्सर और रौतापुर में देखने को मिला है

इलाकों में एक के बाद एक संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौत हो रही है. मरने वाले लोगों में ज्यादातर को खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत हुई और अंत मे लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस से तरह से ग्रामीण इलाक़ो में मरने वालों की संख्या हज़ारों में होगी. इसकी ताकीद उन्नाव के रौतापुर घाट खुद कर रहा है, जहां एक माह में करीब 300 के आस पास शवों को दफना कर अंतिम संस्कार किया गया. आलम यह है कि अब शव दफनाने की जगह गंगा की रेती में नही बची है. अब सिर्फ एक पट्टी जिसपर शवो को जला कर अंतिम संस्कार किया जाता है वो बची है. इसके अलावा आस-पास के खेतो में भी कुछ लोग देर सबेर शवों को दफना जाते हैं.
शव दफ़न करने को नहीं बची जगह

बता दें कि इस घाट पर रौतापुर, मिर्जापुर, लँगड़ापुर, भटपुरवा, राजेपुर, कनिकामऊ, फत्तेपुर समेत दर्जनों से ज्यादा गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं. घाट पर आलम ये है कि शव दफन कर अंतिम संस्कार करने की पूरी पट्टी भर चुकी है. निर्धारित पट्टी से करीब 400 मीटर दूरी पर  बुधवार को आये तीन शवों को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया. घाट के आस पास जानवर चरा रहे युवकों ने बताया कि अब यहां एक दिन में 30 शव तक आ जाते हैं. जबकि पहले एक दिन में सिर्फ एक दो शव ही आते थे. इतनी बड़ी संख्या में शव दफन करने से आस पास के गांवों में संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है.
कई शव खुले मिले

उन्नाव के बक्सर घाट पर भी बड़ी संख्या में शवों को दफना कर अंतिम संस्कार किया गया है. जिस जगह पर दफना कर अंतिम संस्कार किया गया है वो पट्टी अब पूरी तरह से गंगा की धारा से घिर चुकी है और आस पास के इलाके के कुत्ते भी उसी क्षेत्र में मंडराते दिखे। कई शव अब खुल भी चुके हैं. जो आगे चलकर संक्रमण का खतरा बन सकते हैं.

डीएम ने कही ये बात

मीडिया से बात करते हुए उन्नाव जिला अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उन्नाव के बक्सर घाट पर जहां 3 जनपदों की सीमाएं हैं, वहां लोग मृत शरीर को दफनाने व उसका अंतिम संस्कार करने आते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने एसडीएम व सीओ को मौके पर जांच करने के लिए भेजा है. यदि वहां पर कुछ भी अनियमित पाया गया तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली है कि डेड बॉडी रेत की वजह से खुल गई हैं. डीएम उन्नाव रविंद्रर कुमार ने कहा कि जो भी स्थिति आएगी उसको देख कर कार्यवाई की जाएगी. वहीं डीएम ने लाशों के कोरोना संक्रमित होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि शवों को ऐसे देखकर कुछ नहीं कहा जा सकता. जो भी टीम गई हैं, और जो भी इसमें उचित होगा हम लोग कार्रवाई करेंगे.

Previous Post

ग्राम प्रधान द्वारा गांव में कराया सेनेटाइजर का छिड़काव

Next Post

मरीजों को ‘लूट’ रहे इन 3 प्राइवेट अस्पतालों पर गिरी गाज, FIR के आदेश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मरीजों को ‘लूट’ रहे इन 3 प्राइवेट अस्पतालों पर गिरी गाज, FIR के आदेश

मरीजों को 'लूट' रहे इन 3 प्राइवेट अस्पतालों पर गिरी गाज, FIR के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.