• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियों का सौंदर्य

The beauty of the preparations for the 77th annual Nirankari Sant Samagam

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 29, 2024
in Jaunpur, Purvanchal News
0
77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियों का सौंदर्य
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

एक बार फिर सजेगा मानवता का समागम

77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियों का सौंदर्य

जौनपुर ,संकल्प सवेरा,29 अक्टूबर 2024,* सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी निरंकारी परिवार का 77वां वार्षिक संत समागम 16, 17 एवं 18 नवंबर 2024 को आयोजित होने जा रहा है।
यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि आध्यात्मिकता का आधार लिए इस समागम पर प्रेम, शांति और एकत्व का सन्देश दिया जाता है, जो निसंदेह समस्त मानवता के कल्याण के लिए होता है। सर्वविदित है कि इस संत समागम की भव्यता केवल इसके क्षेत्रफल से रेखांकित नहीं होती, बल्कि यहाँ देश-विदेश से पधारने वाले लाखों श्रद्धालु भक्तों के भावों से इंगित होती है। निरंकारी संत समागम मानवता का एक ऐसा दिव्य संगम होता है जहां धर्म, जाति, भाषा, प्रांत और अमीरी-गरीबी आदि के बंधनों से ऊपर उठकर सभी मर्यादित रूप से प्रेम और सौहार्द के साथ सेवा, सुमिरण और सत्संग करते हैं। यह उसी सन्देश का अनुसरण है जो सभी संतों, पीरों और गुरुओं ने समय-समय पर दिया है। इस तीन दिवसीय संत समागम में भक्ति के अनेक पहलुओं पर गीत, विचार और कविताओं आदि के माध्यम से भक्त अपने शुभ भाव प्रकट करेंगे। सतगुरु माता जी और निरंकारी राजपिता जी के प्रवचनों का अनमोल उपहार भी सभी को प्राप्त होगा। इस वर्ष सतगुरु माता जी ने समागम का विषय दिया है-‘विस्तार, असीम की ओर‘।

निरंकारी संत समागम के विशाल रूप को प्रभावशाली और सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए निरंकारी मिशन के भक्त एवं सेवादार देश के कोने-कोने से महीनों पहले ही आकर अपनी निष्काम सेवाएं समर्पित करते हुए तैयारियों में जुट जाते हैं। समागम सेवाओं का यह दृश्य अपने आप में अत्यंत प्रेरणादायक और मनोरम होता है। इस वर्ष भी देखा गया कि प्रातः काल से ही सेवाएं प्रारम्भ हो जाती हैं जहाँ हर आयु-वर्ग के नर-नारी अनेक प्रकार की सेवाओं को सरंजाम दे रहे हैं। सेवादारों के हाथों में मिटटी के तसले होते हैं और जुबान पर भक्ति भाव से भरे मधुर गीत। कहीं जमीन को समतल किया जा रहा है तो कहीं टेंट लगाए जा रहे हैं। सेवादल की वर्दी में भी नौजवान भाई- बहन अपने अधिकारियों के निर्देशानुसार ग्राउंड पर अनेक प्रकार की सेवाओं में रत्त हैं। लंगर, कैंटीन, प्रकाशन और ऐसी अनेक सुविधाएँ सुचारु रूप से चल रही हैं, जिनका रूप आने वाले दिनों में और विशाल होता चला

जायेगा। देखने में जो सामाजिक गतिविधि लग रही है, उसका आधार पूर्णतः आध्यात्मिक है। सभी एक-दूसरे में परमात्मा का रूप देखकर एक-दूसरे के चरणों में ‘धन निरंकार जी’ कहते हुए झुक रहे हैं। ‘विद्या ददाति विनयम’ का ये जीवंत उदाहरण प्रतीत होता है। सबके चेहरों पर एक रूहानी आभा है, जो उनके मन के विश्वास और संतोष को प्रकट कर रही है। सेवा कर रहे इन भक्तों के हर्ष और आनंद की पराकाष्ठा तब देखने को मिलती है, जब सेवा करते हुए उन्हें अपने सतगुरु के दर्शन हो जाते हैं। उस पल गुरसिखों के हृदय झूमने लगते हैं, गाने लगते हैं, नाचने लगते हैं। इसी स्वर्गीय नजारे का सभी श्रद्धालु पूरा साल इंतजार करते हैं।
संत निरंकारी मंडल के सचिव एवं समागम के समन्वयक श्री जोगिन्दर सुखीजा ने बतलाया की सभी संतों के रहने, भोजन, शौच, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आगमन-प्रस्थान व अन्य सभी मूल-भूत सेवाओं की तैयारी की जा रही है। राज्य के प्रशासन से भी हर प्रकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है और समागम के आयोजन से जुड़े हर वैधानिक पहलू को ध्यान में रखते हुए ही सारी व्यवस्था की जा रही है। कुछ ही दिनों में ये आध्यात्मिक स्थल एक ‘भक्ति के नगर’ का रूप ले लेगा जहाँ विश्व से लाखों संत महात्मा सम्मिलित होंगे। मानवता के इस महासंगम में हर धर्म-प्रेमी भाई-बहन का हार्दिक स्वागत है।

Previous Post

कबीर ने दिया एकता का संदेश- डॉ. सुजीत कुमार

Next Post

ज्ञान प्रकाश के श्रीराम कथा की सफलता के लिए संपर्क अभियान में जुटे कार्यकर्ता

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
श्रीराम कथा आयोजन के एक दिन पहले विशाल कलश यात्रा की रणनीति बनी

ज्ञान प्रकाश के श्रीराम कथा की सफलता के लिए संपर्क अभियान में जुटे कार्यकर्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

August 8, 2026
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

August 8, 2026
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

August 8, 2026
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.