सपाइयों ने गांवो में नये किसान कानून का जताया विरोध
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर ,चकिया, रामदासपुर देवकली,भटानी में समाजवादी पार्टी क वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले के नेतृत्व में गांव गांव जाकर किसानों को माला बनाकर सम्मानित किया और उन्हें नये किसान कानून के बारे में विरोध जताते हुए सरकार से नये कानून को वापस लेने की मांग किया।
जबकि गड़ैला, समसपुर, पनियरिया लोहता, भकुरा, जंगीपुर कला में अतरही मे सपा के करंजाकला ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में किसान बिल का विरोध करते हुए नारेबाजी प्रदर्शन किया। किसान को बर्बाद करने वाला कानून बताया।
सैदपुर गढ़उर, जफरपुर, पालामऊ में सेक्टर प्रभारी दारा सिंह चौहान ,चन्द्र प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में किसानों के घर घर मिलकर किसान कानून का विरोध किया।
वहीं डाल्हनपुर,फरीदाबाद, पयागपुर, में सपा के सेक्टर प्रभारी राजेश यादव, साहबलाल गौतम,अरविंद यादव अब्बू के नेतृत्व में जाकर किसानों को किसान के नए कानून के बारे में जानकारी दी । बताया कि यह नया कानून किसान हित में नहीं है।इसे सरकार तत्काल वापस ले। इस दौरान जितेंद्र यादव, चंद्र प्रकाश मिश्र ,दुर्गा यादव, गुलाब यादव ,मिठाई लाल चौहान ,विनय चौहान , मौजूद रहे