सपा के कार्यकर्ता ईवीएम मशीन की रखवाली करते हुए
जौनपुर,संकल्प सवेरा। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में बहस चल रही है। वही जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतगणना केंद्र पर भी ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जनपद के प्रत्याशी जिला अध्यक्ष को मतगणना केंद्र पर ईवीएम की सुरक्षा के लिए रखवाली करें और पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीन की रखवाली के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तो 24 घंटे पारा दे ही रही है
उसके बावजूद भी सपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी ईवीएम की रखवाली के लिए पहरा दे रहे हैं
बुधवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंदर आने जाने वाली हर गाड़ियों को रोक कर सपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहले वाहन चेक करके अंदर जाने दे रहे हैं और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस प्रशासन वाहनों का चेक करी थी आज वही सपा के सिपाही निगरानी करने में दिन-रात लगे हैं और एक तरफ ईवीएम की रखवाली भी कर रहे हैं और जब तक वोट की काउंटीग नही होगी तब तक पहरा देगें सपा और अन्य दलों के पदाधिकारी ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की रखवाली के लिए पैरामिलिट्री की फोर्स तो 24 घंटे पहरा दे ही रही है बावजूद इसके सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी ईवीएम की देख रेख के लिए पहरा दे रहे हैं।
बुधवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंदर आने-जाने वाली हर गाड़ी को रोककर सपा के पदाधिकारी पहले चेक कर रहे थे फिर अंदर जाने दे रहे थे। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जहां सपा सिपाही निगरानी करने में दिन-रात लगे हैं तो वहीं अन्य दल के प्रत्याशी भी परिसर में दिखाई पड़ रहे हैं। एक ओर ईवीएम की रखवाली में विपक्षी दल के नेता भी पूरी तरह से जुटे हैं।












