• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

छह साल की बच्ची के साथ हुआ था गैंगरेप, काले जादू के लिए निकाल लिए फेफड़े : पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि आरोपी अंकुल कुरील और बीरन ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने बच्ची से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 17, 2020
in Uttar Pradesh
0
यूपी के बलरामपुर में एक और दलित लड़की से गैंगरेप, मौत

सांकेतिक फोटो

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में दीपावली की रात कथित रूप से काला जादू और तंत्र-मंत्र के लिये 6 साल की एक दलित बच्‍ची की हत्‍या से पहले उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि इस वारदात के मामले में पकड़े गए अंकुल कुरील (20) और बीरन (31) ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने बच्ची से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया की हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने बच्ची के दोनों फेफड़े  निकाल कर मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम को दिए थे. पुरुषोत्तम को काला जादू करने के लिए इन अंगों की जरूरत थी.

श्रीवास्तव ने बताया कि पुरुषोत्तम को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसकी पत्नी को वारदात में शामिल होने की आशंका के आधार पर हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम ने शुरू में पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा सच उगल दिया और कहा कि उसकी शादी 1999 में हो गई थी, लेकिन अब तक उसकी कोई संतान नहीं है. श्रीवास्तव के मुताबिक पुरुषोत्तम ने बताया कि उसे औलाद हासिल करने के लिए काला जादू करने की सलाह दी गई थी, इसके लिए किसी बच्ची के फेफड़ों की जरूरत थी. इसीलिए उसने अपने भतीजे अंकुल और उसके मित्र बीरन को अपनी पड़ोसी की बच्ची अगवा करने के लिए तैयार किया था.

अचानक लापता हो गई थी मासूम
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार शनिवार को दीपावली की पूजा की तैयारी कर रहा था, तभी उनकी 6 वर्षीय बेटी लापता हो गई. उन्होंने बताया कि परिजनों को जब बेटी नहीं दिखी तो उसकी तलाश शुरू हुई और रविवार सुबह मंदिर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्‍ची का शव देखा. एक अन्‍य अधिकारी ने बताया कि लड़की के शरीर पर लगे चोट के निशान से पता चलता है कि उसकी हत्‍या धारदार हथियार से की गई है. लड़की के हाथ और पैर में रंग लगा था और एक चप्‍पल और कपड़े समेत उसका सामान भी पेड़ के पास से बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्‍तव ने बताया कि इस सिलसिले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
सीएम योगी कर चुके हैं मुआवजे का ऐलान

तंत्र-मंत्र के लिए लड़की की हत्‍या के संदर्भ में डीआईजी ने बताया कि इसकी पुष्टि के लिए वैज्ञानिक साक्ष्‍य जुटाने को फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची की हत्या की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं. योगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी.

Previous Post

राहुल गांधी की खातिर सोनिया ने मनमोहन सिंह को बनाया PM:बराक ओबामा

Next Post

दो दलित नाबालिग बहनों की हत्या कर शव तालाब में फेंका, रेप की आशंका

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post

दो दलित नाबालिग बहनों की हत्या कर शव तालाब में फेंका, रेप की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

April 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

21 अप्रैल से बहेगी भक्ति की बयार, शिवानंद महाराज करेंगे भव्य भागवत कथा

April 20, 2026
हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

हिटमैन रोहित शर्मा जिले में तैयार करेंगे क्रिकेटर, माउंट लिट्रा जी स्कूल में खुल रहा है अकादमी

April 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.