प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन गाँधी पार्क में किया गया। राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आवाहन किया कि आज पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अधिकारियों एवं गुण्डों का राज कायम है। महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ बड़ी संख्या में बलात्कार तथा अपराधिक घटनाएं घटित हुई हैं। यहाँ तक कि लखनऊ में सभी प्रशासनिक अमला मौजूद होते हुए भी दिन-दहाड़े लूट, हत्या एवं डकैती आम बात हो चुकी है। विकास कार्य लगभग पूरे प्रदेश में बन्द है। उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को तत्काल ठीक किय जाने की मांग की गई।