स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर विक्टर
संकल्प सवेरा। हॉर्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर
गाज़ीपुर में प्रार्थना सभा के उपरान्त कक्षा 11-‘ब’ के छात्रों को फादर पी० विक्टर जी द्वारा दिया गया मूल बिन्दु ‘डिजिटल ज़िम्मेदारी’ पर एक क्रियाकलाप प्रस्तुत किया गया। जिसका उद्देश्य था कि हम सब सीमित समय के लिए ही इंटरनेट, मोबाइल, लैपटॉप या सोशल मीडिया का प्रयोग करें और बहुत जरूरी हो तभी इनका प्रयोग करें।
विद्यार्थियों ने अपने क्रियाकलाप के माध्यम से बताया कि मोबाइल और इंटरनेट हमारे जीवन को तो आसान बना दिया है, साथ ही साथ इसका गलत प्रयोग हो रहा है जिसका भुगतान समाज के लोगों को अपने स्वास्थ्य से चुकाना पड़ रहा है।
बच्चों ने ‘डिजिटल जिम्मेदारी’ को समझाते हुए बताया कि हमें निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:-

1-स्क्रीन टाइम सीमित रखें।
2-मजबूत पासवर्ड रखें।
3-निजी जानकारी किसी से साझा न करें।
4-किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें।
अंत में कक्षा 11 ‘ब’ के छात्र राजकमल कुशवाहा के द्वारा सभी को डिजिटल जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का शपथ दिलवाया गया।













