• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

विद्युत विभाग की मार झेल रहे स्कूली बच्चे

Public and school children facing the wrath of the Electricity Department

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 17, 2022
in Jaunpur
0
विद्युत विभाग की मार झेल रहे स्कूली बच्चे
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कही जर्जर तार,तो कही स्कूल के प्रांगण से गुजर रहे तार

विद्युत विभाग की मार झेल रहे आमजन व स्कूली बच्चे,शिकायत के बाद भी नही होती कार्यवाई

संकल्प सवेरा,जौनपुर। विद्युत विभाग की उदासीनता से आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, विधायक और मंत्रियों के निर्देश मिलने के बाद भी विद्युत विभाग की जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं लोगों की शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग कार्रवाई करने में विफल हो जाता है। विद्युत विभाग के अधिकारी शिकायत मिलने पर कभी बजट ना होने तो कभी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं

करंजाकला स्थानीय क्षेत्र के सिद्धिकपुर जमुहाई मार्ग पर स्थित एक निजी स्कूल से कोठवार बाजार तक  लगभग 1 किलोमीटर तक 220 वोल्ट का तार लगाया गया है। जो जर्जर होने के कारण आए दिन सड़क पर गिरता रहता है।इस मार्ग से हो कर गुजरने वाले राहगीरों को फूंक-फूंक कर कदम रखना पड़ता है।सिद्धिकपुर गांव में बीते शुक्रवार को दोपहर अचानक 220 वोल्ट विद्युत तार सड़क से होकर गुजर रहे एक राहगीर के ऊपर गिर गया।

अच्छा था कि उस समय विद्युत सप्लाई बंद थी अन्यथा बड़ी घटना हो जाती ग्रामवासियों ने कई बार जर्जर तार को बदलने के लिए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन ही हम लोगों को मिल पाता है। बार-बार विद्युत तार टूटने से हम सबको बराबर बिजली भी नहीं मिल पाती है।

सिद्धिकपुर के दुकानदार ने कहा जर्जर तार की मरम्मत कराते कराते हम सबकी जेब ढीली पड़ गई है हर महीने में कम से कम दो बार जर्जर तार की मरम्मत करानी पड़ती है। बार-बार जर्जर तार टूटने के कारण सरकारी लाइनमैन भी मरम्मत के लिए आने से कतराते हैं जिसके कारण हम सबको प्राइवेट लाइनमैन को एक अच्छी रकम देनी पड़ती है।

जर्जर तार को बदलने के लिए हम सब ने विद्युत विभाग के जेई को कई बार अवगत कराया लेकिन आज तक कोई भी इस क्षेत्र की सुध लेने नहीं पहुंचा तार टूटने से कई घंटों बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है जिससे दुकान के काम काज को करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छोटी सी दुकान से हमारे परिवार का गुजर-बसर होता है। ऊपर से हर महीने बिजली बिल और मरम्मत कराने का खर्च सीधा हम सब के जेब पर असर डाल रहा है।

करंजाकला विकास क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर मे बने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण से होकर 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है। जो किसी भी समय टूटकर प्रांगण में गिर सकता है। अगर समय रहते इस हाईटेंशन तार को लेकर विद्युत विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इससे बड़ी क्षति हो सकती है। बहाउद्दीनपुर गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में प्रतिदिन करीब 70 से 80 बच्चे पठन-पाठन का कार्य करते हैं ऐसे में प्रांगण के ऊपर से होकर गुजरने वाला हाईटेंशन तार बच्चों के सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्राथमिक विद्यालय बहाउद्दीनपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार यादव ने विद्युत तार को हटवाने और सुरक्षा हेतु विद्युत तार के नीचे जाली लगवाने के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा लेकिन कोई विकल्प नहीं निकल सका,

कभी बजट नही होने का कारण तो कभी कागजी कार्रवाई करके अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि अगर समय रहते इस हाई टेंशन तार को नहीं हटाया गया या फिर तार के नीचे जाली नहीं बांधी गई तो किसी दिन यह टूटकर प्रांगण में गिर सकता है और इससे बड़ी घटना घट सकती है।

Previous Post

जौनपुर में खोदाई के दौरान तांबे के लोटे में मिले सोने के सिक्के, पुलिस ने कब्जे में लिया

Next Post

स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में पति पत्नी सहित दो की मौत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में पति पत्नी सहित दो की मौत

स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में पति पत्नी सहित दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

August 8, 2026
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

August 8, 2026
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

स्क्रीन की लत खतरनाक है- फादर पी विक्टर

August 8, 2026
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.