2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, प्रभानंद यादव
सेकुलर मतों का विभाजन रोकने के लिये शुरू हो गई अभी से तैयारी
पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने जिला कार्यालय में बैठक कर संगठन की किया समीक्षा
संकल्प सवेरा जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में हमारी पार्टी अभी से पूरी तरह से जुट गई है। वन बूथ, 10 यूथ के संकल्प के साथ पार्टी जौनपुर के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देने में जुटी हुई है। वह मंगलवार को पार्टी के जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के संदेश को बताते हुए कहा कि हमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस के तैयार रहने की जरूरत है।
जिससे समय आने पर पार्टी पूरे दमखम के साथ आगामी चुनाव में अपनी ताकत को दिखा सकें।
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ के साथ, बूथ अध्यक्ष का चुनाव करके आगामी 2022 के संभावित विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठबंधन अगर होगा तो ठीक है, नहीं तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो निर्देश होगा उसी के अनुसार अनुसार कार्य किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी समेत आम आदमी डीजल और पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से परेशान हो चुका है।
लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाना बड़ा मुश्किल हो गया। जिससे आप लोग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर बड़ी उत्सुकता के साथ देख रहे हैं।
इस मौके पर जिला महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूजा यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी व नगर अध्यक्ष महताब सिद्दीकी, राहुल यादव, अरशद अंसारी के साथ केराकत विधानसभा के अध्यक्ष रवि सोनकर, मछलीशहर के अध्यक्ष लालमणि यादव, मुंगरा बादशाहपुर के अध्यक्ष राजनाथ यादव, शाहगंज विधानसभा के अध्यक्ष सुभाष चंद यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।