• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

गर्भवती को मुफ्त में मिलेगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

Pregnant women will get the facility of free ultrasound

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 8, 2023
in Jaunpur
0
गर्भवती को मुफ्त में मिलेगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

गर्भवती को मुफ्त में मिलेगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

सुविधा

– पीसीपीएनडीटी एक्ट में सूचीबद्ध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पीएमएसएमए में सूचीबद्ध कराने का दिया निर्देश

– सीएचसी बदलापुर में उपलब्ध है सुविधा, अन्य सीएचसी पर भी इस सुविधा का होगा विस्तार

जौनपुर, संकल्प सवेरा,08 अप्रैल 2023।प्री कान्सेप्शन एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक (पीसीपीएनडीटी) एक्ट के तहत जनपद में सूचीबद्ध अल्ट्रासाउंड केंद्रों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस में सूचीबद्ध कराकर गर्भवती को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दिलाने के लिए प्रयास चल रहा है।

​मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर आने वाली गर्भवती को चिकित्सक से अल्ट्रासाउंड की सलाह मिलने पर उन्हें ई-वाउचर स्कीम के तहत नि: शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में इस व्यवस्था के तहत पहले से ही यह सेवा मिल रही है। अब इसका विस्तार जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जाना है। उन्होंने कहा कि सब कुछ सही रहा तो आने वाले समय में पीसीपीएनडीटी एक्ट में सूचीबद्ध जनपद के निजी 126 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गर्भवती को नि: शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में सक्रियता दिखाई देने लगी है।

नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ राजीव कुमार ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में इसके तहत सात अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। आने वाले प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तथा प्रत्येक माह की 24 तारीख को जिले की सभी छह प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफआरयू) पर नि: शुल्क अल्ट्रासाउंड की सेवा मिलने लगेगी। बदलापुर, केराकत, डोभी, शाहगंज, मड़ियाहूं, मछलीशहर ब्लाक के साथ आसपास के ब्लाकों की महिलाएं भी वहां पहुंच कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। आगामी एक-दो माह में पीसीपीएनडीटी एक्ट में सूचीबद्ध जनपद के सभी अल्ट्रासाउंड को पीएमएसएमए योजना में सूचीबद्ध करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि पीएमएसएमए में सूचीबद्ध कराने के इच्छुक अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक सीएमओ आफिस में अपना आवेदन दे सकते हैं।

क्या है ई-वाउचर स्कीम: मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता नीरज सिंह ने बताया कि इस योजना में गर्भवती का मोबाइल नंबर और नाम की सूचना भरी जाती है जिससे उसका ई-वाउचर जनरेट हो जाता है। ई-वाउचर जनरेट होने के बाद गर्भवती के मोबाइल नंबर पर एक लिंक चला जाता है। इस लिंक को लेकर गर्भवती किसी भी सूचीबद्ध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अपना नि: शुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकती है।

Previous Post

विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा नहीं की जायेगी बर्दास्त:सुशील विश्वकर्मा

Next Post

सतकर्मो से ही होती है व्यक्ति की पहचान:सुधाकर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
सतकर्मो से ही होती है व्यक्ति की पहचान:सुधाकर

सतकर्मो से ही होती है व्यक्ति की पहचान:सुधाकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.