• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

राम मंदिर भूमि पूजन के ठीक बाद देश को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 4, 2020
in Uttar Pradesh
0
पीएम नरेन्द्र मोदी ने 750 मेगावाट की सौर परियोजना राष्ट्र को किया समर्पित
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम में ही शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे का वक्त राम नगरी में गुजारेंगे.

संकल्प सवेरा

अयोध्या. 5 अगस्त को राम जन्मभूमि (Ram Janambhumi) परिसर में भूमि पूजन (Bhumi Pujan) के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अयोध्या की धरती से देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री से पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) का भी संबोधन होगा. प्रधानमंत्री के तय कार्यक्रम के मुताबिक वे सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रम में ही शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे का वक्त राम नगरी में गुजारेंगे.

PM मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे. वे 10 बजकर 35 मिनट पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां से 10 बजकर 40 मिनट पर हेलिकॉप्टर से अयोध्या के साकेत कॉलेज में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे. करीब साढ़े 11 बजे के पीएम मोदी अयोध्या में रहेंगे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों द्वारा किया जाएगा. जिसके तहत साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिलाधिकारी अनुजा झा के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद राम जन्मभूमि पर स्वागत की जिम्मेदारी अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की होगी. इसके बाद वह हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद पारिजात के वृक्ष का रोपण करेंगे. इन सबके के बाद पीएम मोदी भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शुभ मुहूर्त 32 सेकंड का है जो दोपहर 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 44 मिनट 40 सेकंड के बीच है. इसी मुहूर्त के बीच प्रधानमंत्री चांदी की ईंट से राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे. इसके ठीक बाद मंच से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन होगा. इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल बनेंगे यजमान
5 अगस्त को भूमि पूजन के दौरान शिलापट का भी अनावरण होगा. साथ ही डाक टिकट भी जारी किया जाएगा. मंच पर पीएम मोदी के साथ ही महंत नृत्य गोपालदास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उपस्थित रहेंगे. इस दौरान अशोक सिंघल के भतीजे सलिल सिंघल यजमान बनेंगे.

Previous Post

सीड़ा की समस्याओं को लेकर डॉ0 प्रमोद के. सिंह के नेतृत्व में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद को दिया ज्ञापन

Next Post

रक्षाबंधन उपहार में बहनों को गिफ्ट किया बदाम का पौधा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
रक्षाबंधन उपहार में बहनों को गिफ्ट किया बदाम का पौधा

रक्षाबंधन उपहार में बहनों को गिफ्ट किया बदाम का पौधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

July 15, 2026
डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

July 15, 2026
डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

July 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

बच्चे देश के भविष्य उनके पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें शिक्षक : राकेश अहिर

July 15, 2026
डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

डोभी ब्लॉक प्रमुख पद की चर्चाओं के बीच युवा भाजपा नेता मुकेश सिंह ने बढ़ाई सक्रियता

July 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.