• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

सच कहने- लिखने के जुनून ने बना दिया सम्पादक

Passion for telling and writing the truth made me an editor

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 20, 2024
in Jaunpur
0
सच कहने- लिखने के जुनून ने बना दिया सम्पादक
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विनम्र श्रद्धांजलि रवि शंकर वर्मा
—————————————
सच कहने- लिखने के जुनून ने बना दिया सम्पादक
———————- कैलाश सिंह–———-

– जीतेजी तो नहीं, पर निधन के बाद भी नहीं दिखे तथाकथित समाजसेवी और राजनीतिज्ञ, अब लगता है राजनीति हो गई सबसे बड़ा व्यवसाय, सौ लगाओ, करोड़ों कमाओ l

– जौनपुर जनपद में ईमानदार प्रतिनिधियों में केवल एक नाम- पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह का ही जेहन में कौंधता रहा लेकिन अब दूसरा नाम आई ए एस अभिषेक सिंह का भी यहाँ के राजनीतिक पटल व शहर- गाँव की गलियों में मददगार के रूप में गूंजने लगा है l
– तहलका संवाद साप्ताहिक समाचार पत्र व वेब न्यूज पोर्टल के संस्थापक सम्पादक रवि शंकर वर्मा के निधन पर 18 फरवरी 2024 को राम घाट व उनके घर मदद की मंशा के साथ एक मात्र अभिषेक सिंह ही पहुंचे l बाकी नेता और उनके लोग दिल्ली में टिकट के लिए कतार में लगे हैं, विधायकों और मंत्री के पास फुर्सत ही नहीं l
वाकया वर्ष 2005-2006 का है, तब मेरी पोस्टिंग जौनपुर में अमर उजाला ब्यूरो में थी, मेरे सहयोगी साथी राजकुमार सिंह नवोदय विद्यालय से पढ़कर निकले युवा सराफा व्यवसायी रवि वर्मा से मुलाकात कराये l जनपद मुख्यालय के बड़ी मस्जिद मोहल्ले के निवासी रवि से पूछा की इस प्रोफेशन को क्यों चुन रहे, जबकि यहाँ वेतन के नाम पर केवल जेब खर्च ही मिल सकता है और दलाली का कोई चांस नहीं l रवि का जवाब था जेब खर्च मिले न मिले पर ईमानदारी तो मिलेगी, यही जरूरी है l इनका सफर शुरू हुआ और मुझे दूसरे शहर में तबादला मिला l बाद में इन्हें हम लोगों के साथ वाला माहौल नहीं मिला और सराफा कारोबार में वह फ्राड के शिकार हुए जिसमे 40 लाख की चपत लगी परिणाम स्वरूप घर बेचना पड़ा l यहाँ से छत छिनी तो शाहगंज तहसील मुख्यालय पर किराये के घर में पत्नी अंजू, बेटियों नीतिका, शैलजा, बेटा जातिन के साथ रहने लगे l यहाँ पत्रकार व व्यवसायी विनोद साहू व अखलाख खान सहयोग में खड़े हुए l

गाड़ी चलने लगी और अंत में रवि ने अखलाख को साथ लेकर वेब न्यूज पोर्टल तहलका के नाम से लांच किया जिसके विजिटर की संख्या लगभग चार करोड़ हुईl इस खुशी को सेलिब्रेट कर भी नहीं पाए की माउथ कैंसर का हमला हो गया l आपरेशन की दिक्कत से उबरे तो दिसम्बर 2022 में तहलका संवाद साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू कर दिया l जुनून देखिये, रहने को अपनी छत तक नहीं लेकिन पत्रकारिता जारी रही और इनका हम साया अखलाख बने रहेl इनके जज़्बे को कम से कम हर पत्रकार को सलाम करना चाहिये l तकलीफें राहु केतु की तरह पीछे लगीं थी और हौसला- जुनून आसमां की परवाज़ करते रहे l पिछले सात माह से कैन्सर ने मौत का खेल शुरू कर दिया और 18 फरवरी की तड़के रवि हार गए और मौत जीत गई l

अब बिना छत व बगैर किसी आमदनी के रवि की पत्नी को दो बेटियों एक बेटे के साथ जीवन यापन का दुष्कर दौर आ पड़ा है l यह ऐसे दौर की घटना है जब जिले व प्रदेश में समाज सेवा के नाम पर राजनीति और राजनीति के नाम पर व्यवसाय करने वालों की भरमार है l चुनाव सिर पर है और वोटों की तीज़ारत शुरू होगी l खरीद फरोख्त रात के तीसरे पहर में होंगी लेकिन किसी के पास रवि के परिवार की मदद और सहानुभूति के लिए वक्त नहीं है l इस कठिन दौर में मात्र अभिषेक सिंह पहुंचे और परिवार के लिए छाया बन खड़े हुए l ये वही अभिषेक हैं जिन्होंने अपना इस्तीफा भेजा है लेकिन अभी स्वीकार नहीं हुआ है l इन्हें ईमानदारों में इसलिए शुमार करने की कोशिश कर रहा हूँ

क्योंकि इनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल जो वर्तमान में बाँदा की डीएम हैं, इन्होंने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सरकार में खनन में भ्रस्टाचार पर रोक लगाई तो सरकार की भृकुटी तन गई थी लेकिन वह शक्ति बनी खड़ी रहीं l ज़ाहिर है अभिषेक सिंह में भी यही ज़ज़्बा है जो अपने गृह जनपद में कुछ बड़ी लकीर खींचने का मन बनाये हुए हैं l

Previous Post

सरकार द्वारा सभी तरीके से उद्यमियों को सुविधा प्रदान की जा रही:राज्यमंत्री

Next Post

15 मार्च से होगी गेहूं की खरीद, बने 99 केंद्र

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
15 मार्च से होगी गेहूं की खरीद, बने 99 केंद्र

15 मार्च से होगी गेहूं की खरीद, बने 99 केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

June 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

“जो सनातन के साथ चलेगा, वही भारत पर राज करेगा: कृपाशंकर सिंह

June 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद में बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.