73 वें गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन
करंजाकला,संकल्प सवेरा 73 वें गणतंत्र दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धिपुर में क्रॉस कंट्री रेस का 8:30 बजे सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया तत्पश्चात समस्त खिलाड़ियों को देश एवं अपने कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई गई क्रॉस कंट्री रेस का उद्घाटन उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रातः 9:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की गई
जिसमें क्रॉस कंट्री रेस में प्रथम छःस्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ीयों का चयन किया गया जिसमें पहला स्थान दीपक यादव दूसरा स्थान विकास पाल तीसरा सूरज पटेल और चौथा स्थान श्रेयांश यादव पांचवा स्थान रामसमुझ पाल क्षेत्र स्थान अरविंद यादव को चुना गया
जिसमें पहले खिलाड़ी को छोड़कर समस्त खिलाड़ी टीडी कॉलेज में अभ्यास करते हैं और सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10:30 बजे किया गया
जिसमें इंदिरा गांधी स्टेडियम की टीम ने पूर्वांचल फुटबॉल क्लब को 2-1 से पराजित किया विजेता टीम की तरफ से एक-एक गोल क्रम से धर्मेंद्र चौहान और रोहित चौहान ने किया तथा विजेता टीम की तरफ से एकमात्र गोल अमित यादव ने किया फुटबॉल के निर्णायक के रूप में उप
क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार के हाथों द्वारा समस्त खिलाड़ियों पुरस्कार प्रदान किया गया और कार्यक्रम का संचालन सुजीत विश्वकर्मा ने किया












