ऑक्सीजन की कमी से अब किसी की नहीं होगी मौत- बी पी सरोज
सांसद ने किया सीएससी में लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन:
संकल्प सवेरा मछलीशहर।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सांसद निधि योजना के अंतर्गत लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्धाटन सांसद बी.पी.सरोज ने गुरुवार को फीता काट कर किया।
उद्धाटन के अवसर पर सांसद ने कहा कि अब ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज़ की मौत नहीं होगी।ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से मरीजों को काफी राहत हो गई है।उन्होंने कहा कि प्लांट के लग जाने से चिकित्सालय में कोविड संक्रमण के अतिरिक्त सामान्य दिनों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
इस दौरान सांसद ने अस्पताल में उपलब्ध दवा के विषय में जानकारी लिया व जरुरी दवाओं की सूची बनाकर देने की बात कही।जिसकी आपूर्ति हो सके।अधीक्षक के कहने पर सांसद ने अस्पताल लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 100 के वी कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के शुरुवात में अधीक्षक डॉ. विशाल सिंह यादव ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया व बताया कि यह प्लांट एक बार फुल चार्ज होने पर अस्पताल में लगे तीस बेड पर छः दिन तक सप्लाई देगा।
इस दौरान उन्होंने सांसद व उपजिलाधिकार राजेश कुमार से परिसर में जल जमाव की बात कही जिस पर उपजिलाधिकार ने नाला बनवाने को कहा।इस दौरान रामचन्द्र बिन्द द्वारा डिलीवरी के समय बाहर से आवश्यक दवाएं व अन्य सामान मंगाने की शिकायत किया।जिसपर सांसद ने हास्पिटल कर्मचारी को हिदायत दिया।
इस अवसर पर तहसीलदार सुदर्शन कुमार,डॉ. मनोज यादव, डॉ राजेश यादव,राकेश जायसवाल, फहमी रिजवी, गिरजा सरोज, विनोद सरोज, इंद्रेश तिवारी, अभिषेक सिंह,अमर बहादुर पटेल,सुजीत जायसवाल आदि उपस्थित रहे।












