• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

जेलों में बंद शातिर अपराधियों के साथ कोई रियायत न बरती जाए:योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शातिर अपराधियों के साथ कोई रियायत न बरती जाए. जेलों में बंद घोर अपराधियों की श्रेणी तय करते हुए इनके साथ कठोरता से पेश आया जाए. यह आतंकवादी, माफिया और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले व्यक्ति हो सकते हैं

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 25, 2021
in Uttar Pradesh
0
जेलों में बंद शातिर अपराधियों के साथ कोई रियायत न बरती जाए:योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ (File photo)

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा,लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जेल मैनुअल के संशोधित ड्राफ्ट का प्रेजेंटेशन देखने के बाद घोर अपराधियों के साथ कड़ाई से पेश आने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि प्रदेश के कारागारों में बंदियों के व्यवहार में व्यापक सुधार के प्रयास किए जाने चाहिए.

बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके लिए कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित किए जाएं ताकि जेल से छूटने के बाद वे सही सोच के साथ सामान्य जीवन जी सकें. उन्होंने जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के बच्चों की बेहतर व्यवस्था एवं शिक्षा के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि शातिर अपराधियों के साथ कोई रियायत न बरती जाए. जेलों में बंद घोर अपराधियों की श्रेणी तय करते हुए इनके साथ कठोरता से पेश आया जाए. यह अपराधी आतंकवादी, माफिया और महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले व्यक्ति हो सकते हैं. उन्होंने जेल के अंदर बंदियों की सुरक्षा तथा प्रभावी जेल प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए कहा. उन्होंने जेल के अंदर बंदियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से करने के निर्देश भी दिए.

जेल मैनुअल में होंगे कई बदलाव

प्रेजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री को जेल मैनुअल के संशोधित ड्राफ्ट के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जेल मैनुअल में संशोधन की आवश्यकता/औचित्य, संशोधनों के मुख्य आधार तथा प्रस्तावित संशोधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस ड्राफ्ट जेल मैनुअल में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी मॉडल प्रिजन मैनुअल के प्रावधानों का भी समावेश किया गया है.

प्रस्तावित जेल मैनुअल में कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं उपद्रव नियंत्रण हेतु शस्त्र नीति के समावेश के विषय में भी मुख्यमंत्री को बताया गया. अप्रासंगिक हो जाने के कारण समाप्त किए जाने वाले विषयों के सम्बन्ध में भी उन्हें जानकारी दी गई

Previous Post

सरकार बनी तो 5 साल में 5 मुख्यमंत्री,1 साल में 4 डिप्टी सीएम बनाएंगे: ओमप्रकाश राजभर

Next Post

500 रुपये में बिकती थी सांसदों के फर्जी लेटरपैड, दो ग‍िरफ्तार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
500 रुपये में बिकती थी सांसदों के फर्जी लेटरपैड, दो ग‍िरफ्तार

500 रुपये में बिकती थी सांसदों के फर्जी लेटरपैड, दो ग‍िरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

July 17, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

धर्मापुर में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर चार को किया घायल, मुकदमा दर्ज

July 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

नवीन सब्जी मंडी में स श्रेणी के 50 दुकानों के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

July 17, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

जीवन एक सफ़र है दौड़ नहीं।” – फादर पी० विक्टर

July 18, 2026
हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

July 17, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.