फतेहपुर,संकल्प सवेरा। प्रयागराज में भगवान श्रीराम पर दिए बयान से अब निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद मुकरते नजर आ रह हैं।
फतेहपुर में गठबंधन पर पार्टी के दो प्रत्याशी उतारने की घोषणा करते हुए वह प्रयागराज में दिए बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि मैंने अपने बयान में ऐसा कुछ भी नहीं कहा था, मीडियो ने उसे तोड़-मरोडकर पेश किया है। भगवान श्रीराम पूरे निषाद समाज के आराध्य हैं
मंगलवार को फतेहपुर में आए निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा से उनकी पार्टी का गठबंधन है। यूपी में विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन धर्म निभाएगी। अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन में मिलने वाली सीटों में पार्टी दो सीटें फतेहपुर जिले में मांगेगी। फतेहपुर से वह अपने प्रत्याशी उतार कर चुनाव जीतेगी
पत्रकारों के सवाल पर वह एक दिन पहले प्रयागराज में श्रीराम को लेकर दिए बयान से मुकरते नजर आए। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर दिखाया। भगवान श्रीराम पूरे निषाद समाज के आराध्य हैं।
एक सवाल के जवाब में कहा कि मछुआ समाज वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में पिछड़ी जाति में शामिल है, लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब मझवार (निषाद, केवल, मल्लाह आदि) जाति अनुसूचित जाति काे भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। 21 नवंबर को विश्व मछुवा दिवस पर कोई फैसला आ सकता है
उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले अपने घर को संभाल लें, इसके बाद प्रदेश संभालने की सोचें।
जिले में दो सीटें मांगने के सवाल पर कहा कि जहानाबाद और अयाह शाह विधान सभा निषाद बाहुल्य सीटें हैं। गठबंधन में मिलने वाली सीट पर उनकी प्राथमिकता फतेहपुर की ये दो सीटें होंगी। यहीं से गठबंधन में पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे