मोदी सरकार ने सर्वाधिक युवाओ को रोजगार से जोड़ा: संदीप सिंह

उद्योग विकास संस्थान मे कौशल प्रदर्शनी व संवाद कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर.गुरुवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन जौनपुर द्वारा प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के मियांपुर प्रशिक्षण केंद्र पर कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के प्रतिनिधि संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार ने पिछले 12वर्षों मे आजादी के बाद से सर्वाधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया हैं, वर्तमान मे मोदीजी चुने गए प्रधानमंत्री के रूप मे सर्वाधिक समय तक कार्य करने वाले प्रधानमंत्री बन गए है.
विशिष्ट अतिथि राजेश मौर्य ने छात्राओं को वर्तमान परिवेश मे हुनरमंद होने कि जरूरत के बारे मे बताया.एमआईएस मैनेजर अनूप पांडे ने यूपीएसडीएम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के बारे मे बताया.उद्योग विकास संस्थान के प्रोजेक्ट हेड राजीव पाठक ने छात्राओं को कौशल विकास मिशन के कोर्स पूरा करने पर मिलने वाले सर्टिफिकेट के लाभ के बारे मे बताया.इस अवसर पर यूपीएसडीएम से सुरेंद्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव सौरभ पाण्डेय अजय दीक्षित आदित्य साहू सैयद मेहंदी अब्बास व अनुज पटेल समेत कौशल विकास के छात्राएं उपस्थित रहे.













