• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

रामलीला मंच पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

नक्कटैया और सीता हरण का हुआ मंचन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 21, 2021
in Jaunpur
0
रामलीला मंच पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रामलीला मंच पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती , नक्कटैया और सीता हरण का हुआ मंचन

संकल्प सवेरा जौनपुर विकास खण्ड मछलीशहर के ग्राम बामी में रामलीला मंच के पात्रों ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। प्रति वर्ष शरद पूर्णिमा को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। शासन स्तर से इस वर्ष 20 अक्टूबर को आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों पर वाल्मीकि जयंती मनाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने का आदेश था। जैसे ही मुख्य पुरोहित अनिल उपाध्याय ने मन्त्रोंत्चार शुरू किया रामलीला समिति बामी के प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह ने महर्षि

वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात पूरे रामलीला पण्डाल में भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खडे होकर महर्षि वाल्मीकि का जय घोष किया। इसके बाद सभी पात्रों ने बारी-बारी से महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा वहा मौजूद संगीत मंडली ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मुख्य पुरोहित अनिल उपाध्याय ने लोगों से कहा कि मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है। आज हमारे जीवन का आधार रामायण है और वाल्मीकि उसके रचनाकार थे। पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा रामलीला मंचन और राम के जीवन दर्शन के वहीं स्रोत हैं। क्षेत्र में यह पहला अवसर है कि जब किसी गांव के रामलीला मंच पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गयी हो। तत्पश्चात

रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ वन में सूपर्णखा राम को देखकर उन पर मोहित हो जाती है और उनको रिझाने के लिए सुंदरी का रूप धारण करके उनके पास जाती है और उनसे शादी का प्रस्ताव रखती है लेकिन राम मना कर देते है वह लक्ष्मण के पास जाती है लक्ष्मण भी मना कर देते हैं । बार-बार वह दोनों भाइयों से शादी का आग्रह करती है और बार-बार मना करने पर उसका धैर्य जवाब दे जाता है , वह क्रोधित होकर पुनः राक्षसी के रूप में आ जाती है , सीता पर झपटती है। इस पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते है और वह रोती बिलखती अपने भाई खर- दूषण के पास जाती है । बदला लेने के लिए खर – दूषण अपनी सेना लेकर राम के पास आते हैं लेकिन वे दोनों युद्ध में मारे जाते हैं । इसके बाद सूपर्णखा रावण के पास जाती है

और सारा वृत्तांत बताती है । रावण कहता है कि एक अकेली ताकत ने इतने लोगों का संहार किया इसका मतलब स्पष्ट होता है कि नारायण ने स्वयं अवतार लिया है लेकिन सूपर्णखा की कटी नाक का मैं बदला अवश्य लूंगा । यह कहकर वह मामा मारीच के पास जाता है और स्वर्ण मृग बनकर सीता के छल करने में मदद करने को कहता है । सीता स्वर्ण मृग को देखकर उसे पकड़ने के लिए राम से कहती हैं राम मृग के पीछे-पीछे दूर जंगल में निकल जाते हैं। ‘

हाय लक्ष्मण ‘ ‘हाय लक्ष्मण ‘ की आवाज सुनकर सीता लक्ष्मण को राम के पास जाने की जिद करती हैं लेकिन लक्ष्मण वन में जाने से पूर्व कुटी के बाहर एक रेखा खींच देते हैं और सीता को रेखा के अंदर रहने को कहकर जंगल चले जाते हैं। सीता को अकेला पाकर रावण साधु के भेष में भिक्षा मांगने आता हैं और सीता जी से रेखा के बाहर आकर भिक्षा देने को कहता हैं । सीता जैसे ही रेखा के बाहर आती हैं, रावण अपने असली रूप में आ जाता है और सीता जी का हरण कर लेता है। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी रामलीला पंडाल में दर्शक के रूप में मौजूद रहे।

Previous Post

ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद पाठक का हुआ भव्य विदाई सम्मान समारोह

Next Post

भाजपा सरकार को हटाकर राजभर समाज को अपने इस अपमान का बदला लेना होगा:रमाशंकर राजभर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भाजपा सरकार को हटाकर राजभर समाज को अपने इस अपमान का बदला लेना होगा:रमाशंकर राजभर

भाजपा सरकार को हटाकर राजभर समाज को अपने इस अपमान का बदला लेना होगा:रमाशंकर राजभर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

September 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अवधेश सिंह अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

September 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रवादी नौजवान सभा को बूथ से जिले स्तर तक मजबूत करने पर जोर

September 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.