• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद पाठक का हुआ भव्य विदाई सम्मान समारोह

Grand farewell honor ceremony of Gram Panchayat Officer Ramesh Chand Pathak

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 21, 2021
in Jaunpur
0
ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद पाठक का हुआ भव्य विदाई सम्मान समारोह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

40 वर्षों की सेवा के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद पाठक का हुआ भव्य विदाई सम्मान समारोह
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर मे वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में लगभग 40 साल की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए श्री रमेश चंद्र पाठक जी का भव्य विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा ब्लॉक प्रमुख श्री सत्येंद्र सिंह फंटू ने किया तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री रामकृष्ण पाल व वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित माननीय प्रमुख जी सहित समस्त वक्ताओं ने श्री पाठक को समन्वय,अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना किया। सेवानिवृत्त रमेश चंद्र पाठक ने 40 वर्षों की अनवरत सेवा मे सफलता का मूल मंत्र सभी के सहयोग एवं समय से समस्त कार्य पूर्ण करने की प्रतिबद्धता को बताते हुए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में आने वाले कर्मचारियों की अधिवर्षता आयु तो सेवा मे आने के बाद ही सुनिश्चित हो जाती है लेकिन श्री पाठक जी ने स्नेह,अपनत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की अद्भुत मिसाल पेश किया है।

सेवानिवृत्ति जीवन का पूर्ण विराम नहीं है अपितु सिर्फ कामा है, उम्मीद है हम सभी को आप सदैव पूर्व की भांति ही स्नेह एवं आशीर्वाद से अभिसिंचित करते रहेंगे। सम्मान समारोह में विकासखंड के खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शिव शंकर मिश्र, सेवानिवृत्त वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी विनोद तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी शीतला प्रसाद भारती, प्रेम नारायण,शशिकांत तिवारी,मृत्युंजय मिश्रा, जयप्रकाश मौर्य,

राजकुमार पटेल, अमित यादव एवं ग्राम विकास अधिकारी उदयराज भारती, प्रमोद विश्वकर्मा, अरविंद पटेल, लेखाकार वीरेंद्र सिंह, मनरेगा से अमित जी, अजय कुमार,दिनेश, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन राजेंद्र पाल,ग्राम रोजगार सेवक सर्वजीत सहित सम्मानित ग्राम प्रधानगण उचौरा, अहमदपुर कैथौली, भैरव सुल्तानपुर, सतहरिया,पकड़ी सहित अनेकों गणमान्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल पाल, कोषाध्यक्ष अजय मौर्य सहित विकासखंड के सफाई कर्मचारी लक्ष्मी व शशि कुमार भी उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद शर्मा ने विदाई सम्मान गीत “कमी खल जाएगी,गुरुवर हमें ना भुलाना” गीत गाकर माहौल को भावुकता के साथ ही खुशनुमा भी कर दिया। कार्यक्रम में विकासखंड के कर्मचारियों ने

श्री पाठक को स्मृति चिन्ह,माला फूल,बुके आदि देकर अपनी समग्र भाव्या़ंजलि अर्पित किया। सम्मान समारोह के बाद आयोजकगण द्वारा उपस्थित समस्त आगंतुकों को रात्रिभोज भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने किया।

Previous Post

धनंजय सिंह के शुभचिंतकों ने बृद्धा आश्रम में मनाया जन्मदिन

Next Post

रामलीला मंच पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
रामलीला मंच पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

रामलीला मंच पर मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा कॉकरोच जनता पार्टी, कुछ ही दिनों में 90 लाख लोग जुड़े

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा कॉकरोच जनता पार्टी, कुछ ही दिनों में 90 लाख लोग जुड़े

May 21, 2026
सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

May 20, 2026
हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

May 20, 2026
बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, कृपाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ

बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, कृपाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ

May 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा कॉकरोच जनता पार्टी, कुछ ही दिनों में 90 लाख लोग जुड़े

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा कॉकरोच जनता पार्टी, कुछ ही दिनों में 90 लाख लोग जुड़े

May 21, 2026
सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

May 20, 2026
हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से निखारने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग: अजीत प्रजापति

May 20, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा कॉकरोच जनता पार्टी, कुछ ही दिनों में 90 लाख लोग जुड़े

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा कॉकरोच जनता पार्टी, कुछ ही दिनों में 90 लाख लोग जुड़े

May 21, 2026
सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

सावधान देश में फासिस्टवाद अंगड़ाई ले रहा है?:वशिष्ठ नारायण सिंह

May 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.