• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

अखिलेश यादव बोले- करहल सहित पूरे प्रदेश में होगी ऐतिहासिक जीत

Khilesh Yadav said - there will be a historic victory in the entire state including Karhal

Sankalp Savera by Sankalp Savera
January 31, 2022
in Uttar Pradesh
0
अखिलेश यादव बोले- करहल सहित पूरे प्रदेश में होगी ऐतिहासिक जीत
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

अखिलेश यादव बोले- करहल सहित पूरे प्रदेश में होगी ऐतिहासिक जीत

लखनऊ, संकल्प सवेरा । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी कलेक्ट्रेट में करहल से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव के चुनाव संचालक मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव तथा करहल से समाजवादी पार्टी के विधायक सोबरन सिंह यादव भी थे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त है। समाजवादी पार्टी को इस बार करहल और मैनपुरी ही नहीं, पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत मिलने जा रही है। किसानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के खिलाफ काम कर रही है। अब तक 700 किसान शहीद हो गए। अब भाजपा का हर प्रत्याशी 700 बार उठक-बैठक करेगा तो भी किसान माफ नहीं करेगा

उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है और सैफई के बेहद नजदीक है

अखिलेश यादव इटावा के सैफई से विजय रथ पर सवार होकर दिन में करीब एक बजे मैनपुरी कलेकट्रेट पहुंचे। उनके साथ करहल में उनके चुनाव प्रबंधन की कमान संभाल रहे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू, समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव और करहल से समाजवादी पार्टी के विधायक सोबरन सिंह यादव भी थे। पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी सुबह से ही मैनपुरी में थे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने सोमवार को सुबह एक ट्वीट भी किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहली बार करहल से विधानसभा का चुनाव लडऩे के निर्णय के बाद से ही मैनपुरी में सियासी माहौल बेहद गरम हो गया। मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप उनके चुनाव का संचालन कर रहे हैं, जबकि मैनपुरी से सांसद समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की निगाह भी यहां लगी है

सिर्फ एक बार भाजपा जीती

करहल विधानसभा सीट का इतिहास बताता है कि 1957 से अब तक यहां सिर्फ एक बार 2002 में भाजपा जीती है। 1980 में यह सीट एक बार कांग्रेस के खाते में भी गई है। 1957 के पहले चुनाव में यहां प्रजा सोशलिस्ट पार्टी जीती थी। उस समय दो सीटें हुआ करती थीं। 1985 से 2002 तक यहां बाबू राम यादव विधायक रहे। खास बात ये है कि वे 1985 से 1989 तक लोक दल से, 1989 से 1991 तक जनता दल से, 1991 से 1992 तक जनता दल (सेक्युलर) से और फिर 1993 से 2002 तक समाजवादी पार्टी से विधायक रहे

Previous Post

भारतीय किसान यूनियन ने पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Next Post

एलआईसी एजेंट के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशो की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर में आयकर का छापा: कीर्ति कुंज ज्वेलर्स समेत दो शोरूम पर  छापा, व्यापारियों में हड़कंप

एलआईसी एजेंट के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशो की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

June 3, 2026
सूर्या हत्याकाण्ड के सभी दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो: जितेन्द्र

सूर्या हत्याकाण्ड के सभी दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो: जितेन्द्र

June 3, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

June 3, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

जौनपुर शकरमंडी में दोहरा कारखाना पर छापा, दो सगे भाई गिरफ्तार, दो कुंतल दोहरा बरामद

June 3, 2026
खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

खेती और खेल में करियर का सुनहरा मौका : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू

June 3, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.