• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

आनलाइन डांस प्रतियोगिता में जौनपुर की बेटी ने यूएस में बढ़ाया जिले का मान

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 4, 2020
in Jaunpur
0
आनलाइन डांस प्रतियोगिता में जौनपुर की बेटी ने यूएस में बढ़ाया जिले का मान
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जौनपुर। पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादें को, उसके मुकद्दर के सफ़ेद पन्ने कभी कोरे नहीं होते… किसी शायर की लिखी यह पंक्तियां जिले की होनहार बेटी पर बिल्कुल सटीक बैठती है जिसने अपनी प्रतिभा और अपने गुरूजनों के आशीर्वाद से विश्व पटल पर ना सिर्फ अपना बल्कि पूरे देश का मान सम्मान बढ़ाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं उसी होनहार बेटी की जिसने यूएस की संस्था ‘सत्यमेव जयते’ द्वारा कराये गये आनलाइन डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद सिकरारा की कक्षा 8 की छात्रा अन्नू पुत्री विश्वास बहुत ही गरीब परिवार से है और उसके पास तो मोबाइल फोन भी नहीं है। ऐसे में विद्यालय की शिक्षक श्रीमती माधुरी जायसवाल ने उसकी तरफ एक कदम बढ़ाते हुए ना सिर्फ उसको विद्यालय बुलाया बल्कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए उसका डांस वाला वीडियो भी बनाया और गूगल फार्म के जरिए उसे सबमिट किया।

श्रीमती जायसवाल ने बताया कि अन्नू बहुत ही प्रतिभाशाली बच्ची है। सत्यमेव जयते यूएसए द्वारा भारत के सरकारी स्कूलों के 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित आनलाइन डांस प्रतियोगिता में पूरे भारत के कई राज्यों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद सिकरारा की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और साबित कर दिया प्रतिभा, मेहनत और लगन से हर मुकाम पाया जा सकता है। उसने आज भारत से लेकर अमेरिका तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए “सत्यमेव जयते यूएसए” द्वारा ईनाम स्वरुप 11000 रूपये, मोबाइल फोन तथा सम्मान पत्र प्राप्त कर हम सभी को शिक्षक के रूप में गौरवान्वित किया है। दूसरा पुरस्कार 7500 रुपये का पंजाब की छात्रा कुलजीत कौर और तीसरा पुरस्कार 5000 रुपये का दिल्ली की छात्रा अराध्या सिंह को मिला है।

उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसके छात्रों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियां होती है। “सत्यमेव जयते यूएसए” तथा इसके संस्थापक ओम वर्मा का बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए इतना अच्छा मंच देने के लिए ह्दय से धन्यवाद करती हूं।

गौरतलब हो कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रतियोगिता का परिणाम आया था। टॉप तीन विजेताओं में अन्नू ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय सहित देश को गौरवान्वित किया है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी जतिन्द्रमणि त्रिपाठी मुख्य जज रहे। उनके सुपरविशन में प्रतियोगिता हुई। न्यूयोर्क की जानी मानी हस्ती, समाजसेवक अमिता करवल ने “अन्नू’ के डांस को “ऐश्वर्या राय” से तुलना कर दी। संस्था ने उसके आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी ले ली है। अन्नू के पिता एक हलवाई की दूकान में काम करते है माँ घर पर रहती है, घर बहुत गरीबी के दौर में है। अन्नू की टीचर माधुरी जायसवाल उसको आगे आने के लिए प्रेरित करती है।
वहीं अन्नू के माता—पिता भी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से प्रभावित है। उन्होंने भी अन्नू की आगे की पढ़ाई के लिए वादा किया है।

Previous Post

हड़ताल शुरू होने से पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप:तहसील प्रशासन हलकान

Next Post

ऋषि प्रकाश सिंह “जिला संवाददाता” लोक भारती की तरफ से समस्त पत्रकार बन्धुओ को जौनपुर पत्रकार संघ के 18 वे स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
Rishi Singh जिला संवाददाता लोक भारती समाचार पत्र की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

ऋषि प्रकाश सिंह "जिला संवाददाता" लोक भारती की तरफ से समस्त पत्रकार बन्धुओ को जौनपुर पत्रकार संघ के 18 वे स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

बरगुदर पुल से सई नदी में कूदी बीएससी छात्रा, दो घंटे बाद मिला शव

August 5, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

अनुच्छेद 370 हटना और राम मंदिर निर्माण नए भारत की पहचान : कृपाशंकर सिंह

August 5, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

9 अगस्त को जौनपुर में होगा चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

August 6, 2026
मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

मेडिकल कालेज जौनपुर में ‘‘विश्व स्तनपान सप्ताह’’ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

August 6, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.