जौनपुर का होगा सर्वांगीण विकास – कृपा शंकर सिंह।
* भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने देश का सर्वाधिक विकास किया – सीमा द्विवेदी।
* कार्यक्रता संवाद कार्यक्रम सकुशल संपन्न।
मुंगराबादशाहपुर, संकल्प सवेरा,जौनपुर। भाजपा इस बार चार सौ सीटें जीतने जा रही है। यदि आप लोगो का आशीर्वाद मिला तो जौनपुर का सर्वांगीण विकास होना तय है। ये बाते जौनपुर से भाजपा के लोकसभा प्रत्यासी कृपाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओ के साथ ही मौजूद जनमानस से संवाद करते हुए मुंगरा बादशाहपुर स्थित सार्वजनिक पीजी कॉलेज के प्रांगण में बीती रात कही।
उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में जौनपुर में बड़े बड़े उद्योग लगेगे जिससे यहां के लोगो को अन्य प्रांतों में रोजगार के लिए न भटकना पड़े। भगवान राम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर जो बना है वह भी भाजपा के शासन काल में बना है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि जौनपुर जिले का आने वाले दिनों में वाराणसी की तरह विकास होगा। बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश और देश का सर्वांगीण विकास किया है। आने वाले समय में देश का और भी विकास होगा। अबकी बार भाजपा सरकार चार सौ से भी अधिक सीटें जीतने जा रही है। आपके बीच भाजपा ने विकास पुरुष प्रत्यासी कृपाशंकर सिंह को भेजा है। इनके आने से जिले का चतुर्दिक विकास होगा। इनकी जन्मस्थली होने से और स्थानों से अधिक विकास श्री सिंह यहां कराएंगे। भाजपा सरकार इस बार आने पर आत्म निर्भर भारत की दिशा में तेजी से कार्य करेगी। वह दिन दूर नहीं जब हर घर नल से लेकर तमाम सुविधाएं उपलब्ध होगी। आज विपक्ष के पास कोई प्रधानमंत्री का चेहरा तक नहीं है जबकि भाजपा में यशश्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी है। आप लोगो का स्नेह और प्यार ही भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसके पूर्व लोगो द्वारा प्रत्यासी के साथ ही राज्य सभा सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्माभर दुबे ने किया। कार्यक्रम के आयोजक मुंगरा बादशाहपुर के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, मनोज द्विवेदी, सुशील मिश्र, मनीष तिवारी, बाबा मिश्र, आलोक कुमार गुप्त, जितेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, आर पी सिंह, विमल सिंह, हंसराज सिंह,चंद्र बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।