• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन भारत अपना स्वर्णिम इतिहास रच रहा है:राकेश

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की जिला संगोष्ठी सम्पन्न हुई

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 1, 2021
in Jaunpur
0
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन भारत अपना स्वर्णिम इतिहास रच रहा है:राकेश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की जिला संगोष्ठी सम्पन्न हुई

संकल्प सवेरा, जौनपुर।  भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर जिला संगोष्ठी कार्यक्रम तिलकधारी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह हॉल में संपन्न हुई इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी रहे कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया और इसके बाद सभी लोगों ने स्वर में वंदे मातरम गीत गाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। मंच का संचालन जिला के महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि जी ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रमिक, मजदूर, शिल्पकार, कारीगर, कलाकार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया

और 2022 में पुनः योगी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आवाहन किया। पार्टी के सभी प्रबुद्ध वक्ताओं ने मंच पटल पर योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी लोगों को दी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश द्विवेदी ने कहा कि भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाने का संकल्प जो आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है दिन प्रतिदिन भारत अपना स्वर्णिम इतिहास रच रहा है

आजादी के बाद से पहली बार देश के हर घरों में शौचालय बिजली पानी की उत्तम व्यवस्था हो पाई उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाया इसी के साथ श्री त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ की साढे 4 वर्ष की सरकार ने भी सभी वर्गों को एक साथ ले चल कर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र को अमल किया स्वयं राकेश जी ने सभी योजनाओं को पढ़कर लोगों को सुनाया और कहा कि कितनी योजनाएं हो गई हैं की आप को कहते कहते बहुत समय बीत जाएगा परंतु योजनाओं का नाम समाप्त नहीं होगा

यह सभी कार्य योगी के नेतृत्व में सफल हो पाए, भारतीय जनता पार्टी अपने पार्टी के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए पद चिन्हों पर निरंतर चल रही है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के स्वर्णिम भारत बनाने का सपना पूरा करेंगे,

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुष्पराज सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी एक विचारधारा पर चलती है जिसका हमेशा से एक ही नारा रहा है कि इस देश में दो निशान दो प्रधान दो विधान नहीं होंगे श्री सिंह ने कहा कि हम ऐसे दिव्य पुरुष प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन हर वर्ष इसी प्रकार मनाएंगे क्योंकि मोदी जी ने इस देश के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं

वह जनता से सीधा संवाद करते हैं हम सभी कार्यकर्ता उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे इसी के साथ कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुक जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, इस कार्यक्रम में जिला के महामंत्री श्री सुशील मिश्रा, पूर्व सहकारिता चेयरमैन पानी सिंह, भूमि विकास के डायरेक्टर अंजना श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता,

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र उपाध्याय, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा श्रीमती रागिनी सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री हैदर मेराज जी, कार्यक्रम के संयोजक श्री विनीत शुक्ला, इंद्रसेन सिंह प्रमोद प्रजापति, जिला मंत्री अभय राय, जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह सुशांत चौबे तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Previous Post

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Next Post

समाधगंज बाजार के भवानीपुर गांव में गोली चलने से हड़कंप

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चाकू की नोक पर युवक से पचास हजार की छिनैती

समाधगंज बाजार के भवानीपुर गांव में गोली चलने से हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.