• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

18 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश, कई कच्चे मकान ढहे, नदी-नाले उफने

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले में 18 घंटे से लगातार मसूलाधार बारिश हो रही है. बारिश के कारण जिलेभर में हालात खराब होने लगे हैं. कई गांव पानी से घिर गए हैं.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 19, 2021
in Desh-Videsh
0
18 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश, कई कच्चे मकान ढहे, नदी-नाले उफने
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा राजस्थान में अब जाकर मानसून मेहरबान होना शुरू हुआ है. पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार दोपहर को शुरू हुआ मूसलाधार बारिश  का दौर सोमवार सुबह 10 बजे के बाद भी जारी है. भरतपुर में करीब 18 घंटे से तेज बारिश का दौर चल रहा है. इससे जिले में कई नदी-नाले उफान मार रहे हैं. कई कच्चे मकान भी धराशायी हो गए हैं. शहरी और ग्रामीण इलाके जलमग्न हो चुके हैं. नदबई क्षेत्र में कच्चे मकान के नीचे दबने से एक परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है. लगातार हो रही बारिश से लोग खौफजदा हैं. भरतपुर से सटे धौलपुर में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है.

भरतपुर में रविवार को दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ था. उसके बाद से यह सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद भी लगातार जारी है. इस दौरान एक दो बार इसकी स्पीड कुछ समय के लिए कम हुई थी. बाकी पूरे समय से तेज से बारिश चल रही है. पूरी रात जिलेभर में जमकर पानी गिरा है. इससे कई जगह कच्चे मकान हुए धराशायी हो गए. भरतपुर शहर जलमग्न हो चुका है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है. कई गांव पानी से घिर गए हैं. यह जिले में मानसून सीजन की पहली जोरदार बारिश है.

नदबई में हुआ बड़ा हादसा
तेज बारिश के कारण यूं तो कई कच्चे मकान धराशायी हुए हैं, लेकिन बड़ा हादसा जिले के नदबई इलाके के बछामदी गांव में हुआ. वहां रविवार रात करीब 11 बजे एक कच्चा मकान ढह जाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में लोगों ने उनको स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उन्‍हें जयपुर रेफर किया गया है.

धौलपुर, बूंदी और हिंडौन में भी बारिश
भरतपुर से सटे धौलपुर जिले में भी सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. हाड़ौती के बूंदी शहर और अन्य इलाको में भी रिमझिम बारिश शुरू हो चुकी है. धौलपुर और भरतपुर से लगते करौली जिले के हिण्डौन सिटी में मानसून की पहली बारिश हो रही है. इससे हिण्डौन शहर की कई निचली बस्तियों एवं मोहल्लों में पानी भर गया है. दूसरी तरफ सिरोही जिले में स्थित प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी मौसम सुहावना हो रखा है. वहां नक्की झील बादलों से ढकी है. यहां मौसम का आनंद लेने के लिए देशभर से पर्यटकों का आना जारी है.

Previous Post

Khushi Kapoor की इन तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल

Next Post

20 जुलाई को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव का होगा शपथ ग्रहण

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
20 जुलाई को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव का होगा शपथ ग्रहण

20 जुलाई को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव का होगा शपथ ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी

11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी

September 23, 2026
79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

हर जीवन का ख्याल हमारा संकल्प – डॉ० यूजिन जोसेफ

September 17, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी

11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी

September 23, 2026
79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

रंजीत यादव ने जौनपुर के महाविद्यालयों में किया जनसंपर्क,

September 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी

11 नवम्बर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी

September 23, 2026
79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

September 20, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.