• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ परियोजना का शुभारंभ”

Inauguration of 'Clean Water Clean Mind' project under Project Amrit by Sant Nirankari Mission.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 24, 2023
in Jaunpur
0
संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ परियोजना का शुभारंभ”
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ परियोजना का शुभारंभ”

जौनपुरसंकल्प सवेरा  ,24 फरवरी 2023, संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75 वें ‘अमृत महोत्सव’ के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सानिध्य में दिनांक 26 फरवरी दिन रविवार को अमृत परियोजना के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारंभ किया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं क्रियान्वित रुप देना है।

इस परियोजना का मुख्य बिंदु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी देते हुए संत निरंकारी मंडल के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल बताया कि अमृत परियोजना के अंतर्गत जौनपुर शहर के गोमती नदी के तट गोपी घाट एवं हनुमान घाट की सफाई करने का कार्य मिशन के सेवादारों द्वारा एवं समर्पित श्रद्धालुओं द्वारा महात्मा मानिकचंद तिवारी जी जोनल इंचार्ज के नेतृत्व में 26 फरवरी दिन रविवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा।

बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा समाज कल्याण हेतु जीवनपर्यंत आनेक कार्य किये गये जिसमें स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आरंभ प्रमुख है और उन्हीं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष संत निरंकारी मिशन द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में अमृत परियोजना का आयोजन किया जा रहा है।

संत निरंकारी मिशन के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने इस परियोजना संबंधित विस्तृत जानकारी दी कि यह परियोजना संपूर्ण भारत वर्ष के लगभग 1000 स्थानों के 730 शहरों, 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में विशाल रूप से आयोजित की जाएगी जिनमें मुख्यतः आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार दीप समूह, आसाम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तिलगंना त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल इत्यादि सम्मिलित है।

इस परियोजना में निरंकारी मिशन के करीब 1.5 लाख स्वयंसेवक अपने सहयोग द्वारा ‘जल संरक्षण’ एवं और ‘जल निकायों’ जैसे समुद्र तट, नदियां, झीले, तलाब, कुंए, पोखर, जोहड़, विभिन्न झरनों, पानी की टंकियों, नालियों और जल धाराओं इत्यादि को स्वच्छ एवं निर्मल बनाएंगे। मिशन की लगभग सभी शाखाएं इस अभियान में सम्मिलित होंगी और आवश्यकता पड़ने पर अलग-अलग शाखाएँ भी निर्दिष्ट क्षेत्रो में सामूहिक रूप से इन सभी गतिविधियों में अपना योगदान देगी।

Previous Post

जमीनी विवाद में मारपीट पांच घायल

Next Post

चार कमरों का ताला तोड़कर अस्सी हजार नगदी समेत दस लाख की चोरी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
चार कमरों का ताला तोड़कर अस्सी हजार नगदी समेत दस लाख की चोरी

चार कमरों का ताला तोड़कर अस्सी हजार नगदी समेत दस लाख की चोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

May 30, 2026
जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

May 30, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

स्वतंत्रता संग्राम से आज तक हिंदी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: शशिमोहन

May 30, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

विश्वविद्यालय में एआई वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

May 30, 2026
लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

May 30, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.